विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्रसेल्स में हमले के बाद बेंगलुरू का इंफोसिस कर्मचारी लापता

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Fri, 25 Mar 2016 08:03 AM (IST)

यह कर्मचारी बेंगलुरू निवासी राघवेंद्र गणेश हैं। भारत सरकार को इसकी सूचना मिल गई है और विदेश मंत्रालय पता लगाने की लगतार कोशिश कर रहा

News Article Hero Image

बेंगलुरू। ब्रसेल्स आतंकी हमले से जुड़ी एक सूचना के बाद भारत में चिंता बढ़ गई है। खबर है कि मंगलवार को ब्रसेल्स एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशनों पर हुए धमाकों के बाद से भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस का एक कर्मचारी लापता है। यह कर्मचारी बेंगलुरू निवासी राघवेंद्र गणेश हैं। भारत सरकार को इसकी सूचना मिल गई है और विदेश मंत्रालय पता लगाने की लगतार कोशिश कर रहा है।

ब्रसेल्स स्थित भारतीय दूतावास भी गणेश का पता लगाने की कोशिश में है, लेकिन अब तक कामयाबी नहीं मिली है। इस संबंध में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर जानकारी दी कि हम पूरे कोशिश कर रहे हैं।

इससे पहले धमाकों में जेट के दो कर्मचारी जख्मी हुए थे। जिनमें से एक मुंबई की निधि चापेकर भी हैं, जिनका ब्रसेल्स के ही अस्पताल में इलाज जारी है।

इस बीच, बेल्जियम की राजधानी में घातक हमले करने के बाद आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने और देशों पर हमले की धमकी दी है। आईएस ने कहा है कि हमारे खिलाफ हमले करने वाले देशों के जल्द ही बुरे दिन आने वाले हैं। ब्रसेल्स में मंगलवार को हवाई अड्डे और मेट्रो स्टेशन पर आत्मघाती हमले हुए थे। हमले के चलते यूरोप और अमेरिका समेत कई देशों के हवाई अड्डों पर सुरक्षा का स्तर बढ़ा दिया गया है।