Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    मणिपुर में चुनाव खत्म होते ही शादी करेंगी इरोम शर्मिला

    By Manish NegiEdited By:
    Updated: Fri, 17 Feb 2017 04:37 PM (IST)

    16 साल तक अनशन पर रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। ...और पढ़ें

    मणिपुर में चुनाव खत्म होते ही शादी करेंगी इरोम शर्मिला
    मणिपुर में चुनाव खत्म होते ही शादी करेंगी इरोम शर्मिला

    इंफाल, आईएएनएस। मणिपुर में आर्म्ड फोर्सेस स्पेशल पावर्स एक्ट (अफस्पा) के खिलाफ 16 साल तक अनशन पर रहने वाली सामाजिक कार्यकर्ता इरोम शर्मिला अब जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। गुरुवार को पत्रकारों के साथ बातचीत में इरोम ने खुद अपनी शादी का एलान किया। उन्होंने बताया कि मार्च में मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद वो डेसमंड कूटिन्हो से शादी कर लेंगी। इरोम और डेसमंड एक दूसरे को लंबे समय से जानते हैं।

    इरोम शर्मिला ने मणिपुर में अफस्पा के खिलाफ चार नवम्बर 2000 को आमरण अनशन शुरू किया था। करीब 16 साल बाद इरोम ने बीते साल 9 अगस्त को अपना अनशन समाप्त कर लिया था। इरोम मणिपुर के मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ विधानसभा चुनाव लड़ रही हैं। इरोम ने यह अनशन असम राइफल्स के जवानों द्वारा एनकाउंटर में 10 लोगों को मार दिए जाने के खिलाफ शुरू किया था। तब वे 28 साल की थीं।

    CM के खिलाफ चुनाव लड़ने के लिए BJP ने दिया 36 करोड़ का ऑफर: इरोम