विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हेडली के नये खुलासों पर क्या बोले गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू, जानिए

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Mon, 08 Feb 2016 11:44 AM (IST)

लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रहे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली की गवाही 26/11 मुंबई हमले के मामले में मुंबई की विशेष अदालत के समक्ष शुरू हो चुकी है। अदालत के सामने उसने कई अहम खुलासे किए हैं। डेविड हेडली ने स्वीकार किया कि उसने भारत में घुसने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने

News Article Hero Image

नई दिल्ली। लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े रहे पाकिस्तानी-अमेरिकी आतंकी डेविड हेडली की गवाही 26/11 मुंबई हमले के मामले में मुंबई की विशेष अदालत के समक्ष शुरू हो चुकी है। अदालत के सामने उसने कई अहम खुलासे किए हैं। डेविड हेडली ने स्वीकार किया कि उसने भारत में घुसने के लिए फर्जी पासपोर्ट बनवाने के बाद उसने आठ बार भारत की यात्रा की थी। इस मामले पर अब राजनीतिक प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं।

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजजू ने इस मामले पर बोलते हुए कहा है कि इस हमले की साजिश में कौन शामिल था ये तो सभी जानते हैं और सभी को ये भी पता है कि हेडली के काम करने का बैग्राउंड कहां था। ये सभी चीजें हमारे सबूतों को पक्का कर रही हैं।

इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि हेडली की गवाही मामले का तार्किक निष्कर्ष निकालने में भी मदद करेगी।

यह भी पढ़ें- अदालत में हेडली की गवाही, हाफिज सईद के इशारे पर हुआ 26/11

यह भी पढ़ें- आखिर कौन है ये डेविड हैडली, जिसे भारत आने के लिए बदलना पड़ा था नाम