विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इटली के नौसैनिक के खिलाफ एंटी पायरेसी लॉ के तहत मुकदमा नहीं

By Edited By:
Updated: Mon, 24 Feb 2014 02:38 PM (IST)

नई दिल्ली। भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के नौसैनिकों के खिलाफ एंटी पायरेसी लॉ के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। भारतीय मछुआरों की हत्या के आरोपी इटली के नौसैनिकों के खिलाफ एंटी पायरेसी लॉ के तहत मुकदमा नहीं चलाया जाएगा। केंद्र सरकार की ओर से सोमवार को यह जानकारी सुप्रीम कोर्ट को दी गई। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने इटली सरकार के उस अनुरोध को भी स्वीकार कर लिया जिसमें इस मामले में एनआइए के जांच क्षेत्र को चुनौती दी गई है। गौरतलब है कि इटली ने भारतीय न्यायपालिका पर इस मामले को जानबूझ कर लटकाने और मामले की सुनवाई में देरी करने का आरोप लगाया है।