यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
गलती से भी सच नहीं बोलते मोदी : जयराम रमेश
झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे के पक्ष में रोड शो के लिए आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा ...और पढ़ें

धनबाद। झारखंड की धनबाद लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अजय दुबे के पक्ष में रोड शो के लिए आए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता जयराम रमेश ने कहा कि मोदी झूठ का पुलिंदा हैं और गलती से भी सच नहीं बोलते। थरूर के बयान का समर्थन करते हुए जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए वेकेंसी नहीं है। लोग कर रहे हैं कि मोदी की लहर है, मोदी तो सुनामी है, ऐसा है तो भाजपा क्यों नहीं मोदी को राष्ट्रीय आपदा घोषित कर देती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आई तो मौजूदा व्यवस्था से छेड़छाड़ किए बिना सवणरें को आरक्षण दिया जाएगा। साथ ही कहा कि लोकसभा चुनाव का नतीजा ही झारखंड सरकार का भविष्य तय करेगा।
