विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कोल यूनियन के हड़ताल को मिलेगा जनता परिवार का समर्थन

By manoj yadavEdited By:
Updated: Wed, 07 Jan 2015 07:47 PM (IST)

कोल ब्लॉक व माइनिंग अध्यादेश के विरोध में हड़ताल पर गए मजदूर यूनियनों को राजनीतिक समर्थन भी मिलेगा। संभव है कि जनता परिवार खुलकर उनके समर्थन में उतरे। अध्यादेशों के जरिये देश के संसाधनों को बाजार के हवाले करने का आरोप लगा रहे जदयू अध्यक्ष शरद यादव और सपा प्रमुख

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। कोल ब्लॉक व माइनिंग अध्यादेश के विरोध में हड़ताल पर गए मजदूर यूनियनों को राजनीतिक समर्थन भी मिलेगा। संभव है कि जनता परिवार खुलकर उनके समर्थन में उतरे। अध्यादेशों के जरिये देश के संसाधनों को बाजार के हवाले करने का आरोप लगा रहे जदयू अध्यक्ष शरद यादव और सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव इस बाबत बृहस्पतिवार को मशविरा करेंगे। माना जा रहा है कि उसके बाद समर्थन की औपचारिक घोषणा होगी।

भारी विरोध में धुले शीतकालीन सत्र के बाद सरकार ने जहां एक के बाद एक अध्यादेशों को विकास के लिए जरूरी माना है। वहीं जदयू अध्यक्ष शरद यादव का मानना है कि भूमि और खनिज देश की संपदा है। सरकारी अध्यादेश ने उन सारे बंधनों को खत्म कर दिया है जिसके सहारे इसके अनैतिक दोहन पर अंकुश लगा था। सरकार बड़े कॉरपोरेट घरानों को खुश करने में लगी है।

यूनियनों की हड़ताल को सही ठहराते हुए उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह से चर्चा के बाद जनता परिवार अपनी रणनीति तय करेगा। संसद में सरकार एकजुट विपक्ष के सामने घिरी थी। अब सड़क पर भी उन्हें घेरा जाएगा। माना जा रहा है कि मुलायम संग बैठक के बाद हड़ताल को जनता परिवार के औपचारिक नैतिक समर्थन की घोषणा हो सकती है। यह भी माना जा रहा है कि इसी बैठक में जनता परिवार के विलय पर भी चर्चा होगी।