विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़ में सेना का जवान शहीद

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Mon, 13 Oct 2014 12:38 PM (IST)

कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना द्वारा आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार को एक जवान शहीद हो गया। सेना क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

श्रीनगर। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में सेना द्वारा आतंकियों को पकड़ने के लिए चलाए गए सघन तलाशी अभियान के दौरान हुई मुठभेड़ में सोमवार को एक जवान शहीद हो गया। सेना को कुपवाड़ा के पेठा गांव के जंगलों में आतंकियों के छिपे होने की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यहां पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि तलाशी अभियान के दौरान ही आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में सेना ने भी फायरिंग की। इसी दौरान सेना का एक जवान भी शहीद हो गया। बावजूद इसके सेना का अभियान अभी खत्म नहीं हुआ है।

पढ़ें: अपनों का भी सगा नहीं है संवेदनहीन पाकिस्तान

भारतीय सेना की सख्ती के बाद झुका पाक