विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जेटली का पाक को दो टूक जवाब, भारतीय सेना देगी मुंहतोड़ जवाब

By Edited By:
Published: Tue, 19 Aug 2014 08:15 AM (IST)Updated: Tue, 19 Aug 2014 12:04 PM (IST)

रक्षा और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले दो माह में देश में सकारात्मक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर [अशोक नीर]। रक्षा और वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने पिछले दो माह में देश में सकारात्मक ऊर्जा पैदा करने की कोशिश की है। देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाना सरकार की प्रारंभिक जिम्मेदारी है। औद्योगिक क्षमता नकारात्मक दौर से गुजर रही थी। सरकार की आय के स्नोत कम हो गए थे। देश में पूंजी लगाने के लिए कोई भी तैयार नहीं था।

जेटली सोमवार शाम रंजीत एवेन्यू स्थित अकाली-भाजपा गठबंधन के वर्करों की संयुक्त बैठक को संबोधित करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पाकिस्तान के साथ भारतीय रिश्तों के बारे में उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ कैसे रिश्ते चाहता है यह पाकिस्तान पर निर्भर है। पाक में बैठी कुछ शक्तियां भारत के साथ दोस्ती का रिश्ता नहीं चाहती। यह स्वभाविक व स्पष्ट है कि पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान द्वारा सीजफायर का उल्लंघन किया जा रहा है।

यह उल्लंघन पहले एलओसी पर होता था। अब पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भी सीजफायर के उल्लंघन से बाज नहीं आ रहा है। जेटली ने कहा कि वह डेरा बाबा नानक सेक्टर में सैनिकों से मिले हैं। उनके साथ चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ दलबीर सिंह सुहाग भी थे। सेना सीजफायर वायलेशन का उत्तर देने में सक्षम है। जेटली ने कहा कि बजट में लिया गया निर्णय एक दशा व दिशा की तरफ जाएगा। देश की आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी। निवेशकों को आकर्षित करने के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। देश को टैक्स प्रणाली सरल करने के साथ-साथ लो-टैक्सेशन गवर्नमेंट लागू करने की दिशा में बढ़ाया गया है।

पढ़ें: भारत की नाराजगी के बावजूद आज पाक उच्चायुक्त से मिलेंगे कश्मीरी अलगाववादी

पढ़ें: पाक ने दिया पुरानी आदत का हवाला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।