विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जयललिता ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दाखिल की जमानत याचिका

By Edited By:
Updated: Mon, 29 Sep 2014 12:51 PM (IST)

आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 साल की सजा पा चुकी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने आज कर्नाटक उच्च न्यायालय में जमानत और सजा पर स्टे पाने क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

चेन्नई। आय से अधिक संपत्ति के मामले में 4 साल की सजा पा चुकी तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता ने सोमवार को कर्नाटक उच्च न्यायालय में जमानत और सजा पर स्टे पाने के लिए याचिका दायर की है। कोर्ट ने याचिका स्वीकार कर ली है और इस पर सुनवाई 30 सितंबर को होगी। उनके साथ मामले में दोषी ठहराए गए शशिकला उनके संबंधी वीएन सुधाकरण और इलावर्सी ने भी जमानत के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

गौरतलब है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में शनिवार को बेंगलूर की विशेष अदालत ने जयललिता को चार वर्ष की सजा के साथ सौ करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। अठारह वर्ष पुराने इस मामले में आए फैसले के बाद याचिकाकर्ता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा था कि उन्हें यकीन था कि इस मामले में उनकी जीत होगी। जयललिता को सजा होने के बाद पार्टी ने पेन्नीसेल्वम को अपना नया नेता चुन लिया है वे आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

पढ़ें: सिने तारिका से राजनेता तक के सफर में जया ने देखे हैं काफी उतार चढ़ाव

पढ़ें: जयललिता के लिए मनहूस रहा है सितंबर