विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जुंदाल ने हेडली की पत्नी व दोस्त को सह आरोपी बनाने की अर्जी दी

By Abhishek Pratap SinghEdited By:
Updated: Wed, 16 Mar 2016 09:06 PM (IST)

अबू जुंदाल के वकील ने अदालत से पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली की पत्नी शाजिया और उसके दोस्त तहव्वुर हुसैन राणा को 26/11 मामले में सह आरोपी बनाने की मांग की है। जुंदाल के वकील ने सत्र अदालत में इस सिलसिले में अर्जी दायर की है। जुंदाल को

News Article Hero Image

मुंबई: अबू जुंदाल के वकील ने अदालत से पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी आतंकवादी डेविड हेडली की पत्नी शाजिया और उसके दोस्त तहव्वुर हुसैन राणा को 26/11 मामले में सह आरोपी बनाने की मांग की है। जुंदाल के वकील ने सत्र अदालत में इस सिलसिले में अर्जी दायर की है। जुंदाल को 2008 मुंबई हमला मामले की भूमिका तैयार करने वाला माना जाता है।

वर्तमान में अमेरिका की एक जेल में सजा काट रहे हेडली को अदालत ने माफी दे दी है। उसे 26/11 आतंकवादी हमला मामले में अभियोजन के सरकारी गवाह के रूप में पेश होने की अनुमति दी है।

जुंदाल के वकील खान अब्दुल वहाब ने कहा, 'हमने अर्जी पेश कर दोनों को आरोपी बनाने की मांग की है। इसका कारण है कि हेडली ने अपनी गवाही में कहा था कि दोनों को 26 नवंबर 2008 को हुए हमले की पहले से ही जानकारी थी।

हेडली ने यह भी कहा कि उसे शाजिया की तरफ से हमले के बाद बधाई संदेश मिला था।' अर्जी पर गुरुवार को सुनवाई होगी।