विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अपने कर्मो से गिर जाएगी सपा सरकार : कल्याण

By Edited By:
Updated: Mon, 11 Aug 2014 08:06 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा कि यूपी की सपा सरकार अपने कर्मो से स्वयं ही गिर सकती है। सपा के कुछ विधायक घु ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गाजियाबाद, राज कौशिक। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता कल्याण सिंह ने कहा कि यूपी की सपा सरकार अपने कर्मो से स्वयं ही गिर सकती है। सपा के कुछ विधायक घुटन महसूस कर रहे हैं।

भाजपा के वरिष्ठ नेता कल्याण सिंह ने विशेष बातचीत में कहा कि सपा शासन में न सात साल की बच्ची सुरक्षित है और न 70 साल की वृद्धा। सरकार की स्थिति देखकर शर्म आती है। इस सरकार में एक नहीं, पांच मुख्यमंत्री हैं और उनमें अखिलेश यादव का नंबर पांचवां है। पहले सीएम मुलायम सिंह यादव, दूसरे शिवपाल यादव, तीसरे रामगोपाल यादव व चौथे सीएम आजम खां हैं। बढ़ रही सांप्रदायिक ¨हसा के सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि यह सब समाजवादी पार्टी करवा रही है। वह ¨हदू-मुस्लिम तनाव पैदाकर अपना वोट बैंक बचाने की फिक्र में लगी है। अपराध की स्थिति ऐसी है कि लग ही नहीं रहा प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज भी है।

धर्म परिवर्तन की घटनाओं के सवाल पर उन्होंने कहा कि इनके पीछे की सच्चाई तभी सामने आएगी जब इनकी सीबीआइ जांच होगी। प्रदेश सरकार द्वारा कराई जाने वाली जांच पर जरा भी यकीन नहीं किया जा सकता। अगर प्रदेश की स्थिति इतनी खराब है तो क्या केंद्र सरकार यहां राष्ट्रपति शासन लगा सकती है, इस सवाल पर कल्याण सिंह ने कहा कि ऐसा कोई विचार केंद्र में नहीं हो रहा। उन्होंने यह भी जोड़ा कि इसकी जरूरत भी नहीं है। जो हाल सपा सरकार का चल रहा है, उसमें यह अपने कर्मो से खुद ही गिर सकती है। कुछ विधायक ऐसे हैं जो वहां घुटन महसूस कर रहे हैं। उनके अलग होते ही सरकार गिर जाएगी। कल्याण सिंह का दावा है कि यूपी विधानसभा चुनाव में भी लोकसभा चुनाव जैसे चमत्कारिक परिणाम सामने आएंगे। विधानसभा चुनाव भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए भी कसौटी होंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि कार्यकर्ता इस कसौटी पर खरा उतरेंगे।

किसी समय में प्रधानमंत्री पद के दावेदार माने जाने वाले कल्याण सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की। कहा कि मोदी ने देश की निराश हो रही जनता के बीच नई आशा पैदा की है। पांच साल के अंदर भारत एक नया और मजबूत भारत बनकर विश्व में उभरेगा। राजस्थान का राज्यपाल बनने जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि पुरानी बातें छोड़ो, नई बात करो। मुझे राजस्थान का गवर्नर बनाने का निर्णय पार्टी ने किया है और मैंने निष्ठावान सिपाही होने के नाते इसे स्वीकार कर लिया है। यह पूछे जाने पर कि कार्यभार कब संभालेंगे, उन्होंने कहा कि जल्द ही वह गवर्नर हाउस पहुंच जाएंगे।

पढ़ें: भाजपा न तुष्टीकरण होने देगी और न आरक्षण: कल्याण

पढ़ें: मोदी आएंगे तो लाएंगे पाक सैनिकों के सिर: कल्याण