विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करुणानिधि का कुनबा

By Edited By:
Published: Thu, 27 Mar 2014 10:07 AM (IST)Updated: Thu, 27 Mar 2014 10:08 AM (IST)

द्रविड़ राजनीति के मंझे खिलाड़ी मुथुवेल करुणानिधि (92) के परिवार का बहुत राजनीतिक रसूख रहा है। पांच बार तमिलनाडु के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

द्रविड़ राजनीति के मंझे खिलाड़ी मुथुवेल करुणानिधि (92) के परिवार का बहुत राजनीतिक रसूख रहा है। पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे करुणानिधि 1969 से ही द्रविड़ मुणनेत्र कणगम (द्रमुक) के मुखिया हैं। 60 साल के राजनीतिक जीवन में हर चुनाव में जिस सीट से भी लड़े हैं, वहां से जीते हैं। चेन्नई में बैठकर ही वह केंद्र सरकारों को अपने इशारों पर नचाते रहे हैं। उनके बड़े परिवार में अब सियासी दरारें दिखनी लगी हैं। पार्टी में वर्चस्व की लड़ाई में बेटे अलागिरी को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। वंशवृक्ष सीरीज की अगली कड़ी में अतुल चतुर्वेदी की एक नजर:

पद्मावती [पत्नी]

एमके मुथुे [1948]: फिल्म में सक्रिय लेकिन बहुत कामयाबी नहीं मिली।

रजति [पत्नी]

कनीमोरी: राज्यसभा सदस्य। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले में पार्टी के ही नेता ए राजा के साथ आरोपी।

दयालु [पत्नी]

एके अलागिरी [1951]: संप्रग सरकार में केंद्रीय रसायन और फर्टिलाइजर मंत्री (2009-13) रहे। मदुरै के ताकतवर नेता। पार्टी से निकाले जाने के बाद नई सियासी जमीन की तैयारी में। द्रमुक के धुर विरोधियों की नजर उन पर।

एमके स्टालिन [1953]: सोवियत संघ के कद्दावर नेता जोसेफ स्टालिन के नाम पर पड़ा नाम। करुणानिधि के राजनीतिक उत्तराधिकारी तमिलनाडु के उप मुख्यमंत्री रहे। इस बार का चुनाव पार्टी उनके नेतृत्व में लड़ रही है।

सेल्वी: करुणानिधि के बड़े भांजे मुरासोली सेल्वम से शादी हुई।

तमिलनारासन [बिजेनसमैन]

षणमुगासुंदरी [बहन]

मुरासोली सेल्वम: द्रमुक मुखपत्र के संपादक।

मुरासोली मारन [1934-2003]: अपने समय में केंद्र में तीन बार मंत्री रहे।

दयानिधि मारन [1966]: दो बार से चेन्नई सेंट्रल से सांसद। केंद्र में मंत्री रह चुके हैं। इस बार भी पार्टी के प्रत्याशी।

कलानिधि मारन [1964]: सन टेलीविजन ग्रुप के चेयरमैन।

लोकसभा चुनाव से संबंधित समाचार पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।