विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भीषण ठंड की चपेट में कश्मीर, लद्दाख में पारा -9.2 डिग्री

By Sachin BajpaiEdited By:
Updated: Fri, 18 Nov 2016 09:01 PM (IST)

श्रीनगर स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि फिलहाल कश्मीर में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क ही रहेगा।

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, श्रीनगर : सूखी ठंड की मार झेल रही कश्मीर घाटी में अगले दो दिनों तक उच्च पर्वतीय इलाकों में हल्का हिमपात और बारिश हो सकती है, लेकिन अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव की संभावना कम ही है। पिछले चौबीस घंटों में श्रीनगर के न्यूनतम तापमान में सुधार हुआ है, लेकिन पूरे राज्य में गुरुवार की रात कारगिल क्षेत्र सबसे ज्यादा ठंडा रहा। वहां न्यूनतम तापमान -9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

श्रीनगर स्थित मौसम विभाग केंद्र के निदेशक सोनम लोटस ने बताया कि फिलहाल कश्मीर में मौसम सामान्य तौर पर शुष्क ही रहेगा। बारिश और हिमपात की अगले एक सप्ताह तक संभावना बहुत कम है। सिर्फ 20, 21 नवंबर को उच्च पर्वतीय इलाकों में कहीं-कहीं बारिश और हल्की बर्फबारी हो सकती है। अगले एक सप्ताह तक मौसम यूं ही रहेगा। दिन में धूप निकलेगी और मौसम सुहावना रहेगा, लेकिन रात में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी। सुबह-शाम दृश्यता में कमी रहेगी।

सोनम लोटस ने कहा कि बारिश और हिमपात नहीं होने और मौसम के लगातार साफ रहने से दिन में तापमान बढ़ेगा। वहीं, रात को घटेगा। श्रीनगर में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान शून्य से तीन अथवा चार डिग्री नीचे जा सकता है। इसे असामान्य नहीं कहा जाएगा। ऐसा पहले भी कई बार नवंबर माह में चुका है।

उन्होंने बताया कि गुरुवार की रात श्रीनगर में अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे -2.5 डिग्री सेल्सियस रहा। बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को यह शून्य से नीचे -2.7 डिग्री सेल्सियस था। पर्यटन स्थल पहलगाम न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस के साथ वादी का सबसे ठंडा क्षेत्र रहा। गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान -0.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेह में न्यूनतम तापमान -8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।