विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कश्मीर में हिंसक झड़प में 45 घायल, जम्मू में मोबाइल सेवा पर रोक

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 05 Aug 2016 06:24 AM (IST)Updated: Fri, 05 Aug 2016 08:51 AM (IST)

कश्मीर में 27वें दिन भी हड़ताल, हिंसक प्रदर्शनों, कर्फ्यू और प्रशासनिक पाबंदियों से सामान्य जनजीवन ठप रहा।

News Article Hero Image

श्रीनगर। कश्मीर घाटी में गुरुवार को 27वें दिन भी हड़ताल, हिंसक प्रदर्शनों, कर्फ्यू और प्रशासनिक पाबंदियों से सामान्य जनजीवन ठप रहा। इस दौरान दक्षिण से लेकर उत्तरी कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 45 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। जम्मू में आंशिक तौर पर मोबाइल सेवा निलंबित कर दी गई है। बनिहाल, डोडा और किश्तवार में बंद का ऐलान किया गया है।

वहीं देर शाम कुलगाम में हिसक भीड़ की आड़ में छिपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिग कर दी, जिसमें एक जवान घायल हो गया। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

वहीं हाजिन (बांडीपोरा) में युवकों ने हाथों में पाकिस्तानी ध्वज और आतंकी संगठनों के झंडे लेकर एक बाइक रैली भी निकाली, जबकि श्रीनगर समेत विभिन्न हिस्सों में लोगों ने नमाज-जुहर सड़कों पर ही अदा की।

बंद और प्रशासनिक पाबंदियों के बीच श्रीनगर के फतेहकदल के अलावा बांडीपोर, नस्सू, सोनावारी, सोपोर, कुपवाड़ा, लंगेट, करालगुंड, अनंतनाग, त्राल, शोपियां व पुलवामा में लोगों ने दोपहर को नमाज ए जुहर सड़कों पर ही अदा की।

इसके बाद उन्होंने वहां भारत विरोधी नारेबाजी भी की। यहां पुलिस ने जुलूस निकालते हुए सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचा रही भीड़ को रोकने का प्रयास किया। बेकाबू होती भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस व अर्द्धसैनिकबलों को भी लाठियां, आंसूगैस और पैलेट गन का सहारा लेना पड़ा।

हालांकि पुलिस ने देर शाम तक हिसक झड़पों में घायल हुए लोगों की संख्या की पुष्टि नहीं की, लेकिन सूत्रों ने बताया कि अनंतनाग जिले में 10, शोपियां में 22, हंदवाड़ा में 14, बांडीपोर में पांच, लोलाब व उसके साथ सटे इलाकों में तीन प्रदर्शनकारियों के जख्मी होने की सूचना है।

कुलगाम की सभा में आतंकियों ने लहराए हथियार, दिए भड़काऊ भाषण

अमेठी-रायबरेली में परियोजनाओं के बंद होने का मामला संसद में गूंजा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।