विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 05, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाने वाले कश्मीरी छात्र सुभारती से निष्कासित

By Edited By:
Published: Wed, 05 Mar 2014 10:33 AM (IST)Updated: Wed, 05 Mar 2014 10:48 AM (IST)

भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में पड़ोसी देश की जीत के बाद दिल्ली राजमार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कुछ ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मेरठ। भारत-पाकिस्तान क्रिकेट मैच में पड़ोसी देश की जीत के बाद दिल्ली राजमार्ग पर स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय में कुछ कश्मीरी छात्रों द्वारा पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाने से परिसर में तनाव हो गया। कश्मीरी छात्रों और दूसरे छात्रों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट भी हुई, लेकिन विवि प्रशासन और पुलिस इससे इन्कार कर रहा है। विवि प्रशासन ने पाक की जीत पर कुछ कश्मीरी छात्रों द्वारा 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाने की पुष्टि की और त्वरित कार्रवाई करते हुए संस्थान के 60 कश्मीरी छात्रों से छात्रावास खाली कराते हुए उन्हें निष्कासित कर दिया है।

पढ़ें: गुस्साए छात्रों ने फेंके प्रवेश पत्र

घटना की जांच के लिए विवि प्रशासन ने एक समिति भी गठित की है। विवि के कुलपति डॉ. मंजूर अहमद ने बताया कि विवि में 200 कश्मीरी छात्र बीटेक और लॉ की पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें 60 कश्मीरी छात्र विवि परिसर स्थित मदन लाल ढींगरा छात्रावास में रहते हैं। उन्होंने खुद को मिली जानकारी के आधार पर बताया कि रविवार की रात इस छात्रावास में जम्मू-कश्मीर के करीब 8-10 छात्रों ने भारत-पाक क्रिकेट मैच टीवी पर देखा। पाकिस्तान की जीत के बाद इन छात्रों ने बाहर आकर 'पाकिस्तान जिंदाबाद' के नारे लगाए।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।