विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्‍ली चुनाव: किरण बेदी और केजरीवाल कल करेंगे नामांकन

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Tue, 20 Jan 2015 07:14 PM (IST)

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्‍ली में भाजपा की सीएम प्रत्‍याशी किरण बेदी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। किरण बेदी ने आज ट़वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले केजरीवाल को आज नामांकन दाखिल करना था लेकिन उन्‍होंने यह कल के

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और दिल्ली में भाजपा की सीएम प्रत्याशी किरण बेदी बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। किरण बेदी ने आज ट़वीट कर इस बात की जानकारी दी है। इससे पहले केजरीवाल को आज नामांकन दाखिल करना था लेकिन उन्होंने यह कल के लिए टाल दिया। इसके पीछे जो वजह बताई गई उसमें उनका इसके लिए समय न निकाल पाना था।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक ओर जहां आप नेता अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार हैं वहीं किरण बेदी कृष्णा नगर से पार्टी की उम्मीदवार हैं। इस सीट से पहले केंद्रीय मंत्री डाक्टर हर्षवर्धन विधायक थे। बेदी के कृष्णा नगर सीट से चुनाव लड़ने पर हर्षवर्धन ने खुशी का इजहार किया है। उनका कहना है कि पार्टी में कई लोग विधायक बनने के लायक होते हैं फिर भी नहीं बन पाते हैं। लेकिन यह हमारा सौभाग्य है कि किरण बेदी भाजपा में शामिल हुईं।

दिल्ली में मुकाबला Iron Lady और I-Run Man के बीच

उन्होंने कहा है कि वह इस बात से खुश है कि किरण बेदी उनके विधानसभा क्षेत्र से ही चुनाव लड़ रही हैं। केंद्रीय मंत्री ने उम्मीद जताई है कि बेदी के नेतृत्व में भाजपा पूर्ण बहुमत हासिल कर पाने में सफल होगी। आप पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि इस बार जनता आप को सत्ता में लाने की गलती नहीं दोहराने वाली है। गौरतलब है कि भाजपा ने कल देर रात ही अपने 62 उम्मीदवारों की सूची जारी की है।

पढ़ें: भाजपा सिर्फ मुझे हराने के लिए लड़ रही चुनाव: केजरीवाल