विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

केजरी को फिर झटका, पूर्व विधायक ने छोड़ी पार्टी

By Bhupendra SinghEdited By:
Updated: Sun, 07 Dec 2014 02:44 AM (IST)

अंबेडकर नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रहे अशोक कुमार चौहान ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

News Article Hero Image

जागरण ब्यूरो, नई दिल्ली। अंबेडकर नगर से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक रहे अशोक कुमार चौहान ने शनिवार को अरविंद केजरीवाल का साथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। चौहान आप के दूसरे पूर्व विधायक हैं जिन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। इससे पहले पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मनिंदर सिंह धीर भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। भाजपा का दावा है कि आप के कुछ और बड़े नेता उसके संपर्क में हैं, जिन्हें शीघ्र ही पार्टी की सदस्यता दिलाई जाएगी। चौहान के अलावा दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के सचिव राहुल राजपाल भी भाजपा में शामिल हुए। दोनों नेताओं को प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय व प्रदेश प्रभारी प्रभात झा ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम में पार्टी में शामिल किया।

गौरतलब है कि अशोक कुमार चौहान ने पिछले विधानसभा चुनाव में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित अंबेडकर नगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता चौधरी प्रेम सिंह को पराजित किया था। इस अवसर पर चौहान ने कहा कि आप पर कुछ लोगों ने कब्जा कर रखा है। वाल्मीकि समाज बहुत उम्मीद के साथ आप के साथ जुड़ा था, लेकिन उनके साथ किए गए वादे पूरे नहीं किए गए, इससे समाज के लोगों में आप के प्रति भारी रोष है।