विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 26, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झंडे को सलामी देना भूले केजरीवाल

By Edited By:
Updated: Sun, 26 Jan 2014 07:37 AM (IST)

छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा झंडा तो फहराया, लेकिन झंडे को सलामी देना भूल गए। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। छत्रसाल स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने तिरंगा झंडा तो फहराया, लेकिन झंडे को सलामी देना भूल गए।

केजरीवाल को नियमानुसार झंडे को सलामी भी देनी थी, लेकिन वह सीधे अपनी कुर्सी की ओर बढ़ गए। उधर, दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि केजरीवाल ने जिस तरह न्यायपालिका, मीडिया और कार्यपालिका का अपमान किया, वैसी मिसाल दिल्ली के इतिहास में नहीं मिलती। इस पावन अवसर को भी केजरीवाल ने अपना राजनीतिक एजेंडा सेट करने का माध्यम बनाया। इसकी जितनी भी निंदा की जाए, कम है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर