विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 30, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर बैन, हंगामा

By Edited By:
Updated: Mon, 30 Dec 2013 05:29 PM (IST)

'आप' के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इसके कारण मीडियाकर्मियों ने काफी हंगामा किया।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 'आप' के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सचिवालय में मीडिया के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। इसके कारण मीडियाकर्मियों ने काफी हंगामा किया।

पढ़ें: वादे पूरे नहीं किए तो समर्थन पर विचार करेगी कांग्रेस: शकील

इसके बाद सचिवालय के बाहर बने मीडिया सेंटर में स्वास्थय मंत्री सत्येंद्र जैन जब प्रेस कांफ्रेंस करने आए तो मीडियाकर्मियों ने उनका बहिष्कार कर दिया, जिसके कारण काफी हंगामा हुआ। इस बात का पता चलने पर 'आप' के वरिष्ठ नेता व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया सेंटर पहुंचे और मीडियाकर्मी को समझाया। समाचार चैनल के पत्रकार अभी भी सचिवालय के बाहर जमे हुए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनीष सिसोदिया ने सचिवालय में मीडियाकर्मियों की इंट्री करायी है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर