विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 07, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्राकृतिक चिकित्सा से हो रहा है सीएम केजरीवाल का इलाज

By anand rajEdited By:
Published: Sat, 07 Mar 2015 08:09 AM (IST)Updated: Sat, 07 Mar 2015 09:38 AM (IST)

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों बेंगलुरु में हैं। जिंदल नेचर केयर में शुक्रवार का दिन उनके लिए काफी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इन दिनों बेंगलुरु में हैं। जिंदल नेचर केयर में शुक्रवार का दिन उनके लिए काफी वयस्त रहा। इस दिन केजरीवाल को योग क्रियाएं और प्राणायाम कराया गया। इसके अलावा उन्हें तेल से मसाज के बाद मड बाथ ( कीचड़ स्नान) भी कराया गया।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुरुवार को अपने माता-पिता के साथ बेंगलुरु पहुंचे। यहां वे शुगर और अपनी खांसी के प्राकृतिक इलाज के लिए दस दिनों तक रहेंगे। गुरुवार को ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया। इस दिन उनके फेफड़ों और आंत को उत्प्रेरित करने के लिए योगासन कराया गया।

जिंदल नेचर केयर इंस्टीट्यूट की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर बबीना कुमार ने बताया कि शनिवार को केजरीवाल के रक्त की जांच की जाएगी। इसके लिए उनके रक्त का नमूना खाली पेट और फिर खाना खाने के बाद लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को होली की वजह से लेबोरेट्री बंद होने से उनकी जांच और रिपोर्ट दोनों ही शनिवार को मिल जाएंगे।

फिलहाल अरविंद केजरीवाल का इलाज शुरू कर दिया गया है। केजरीवाल की सूखी खांसी के लिए एक्यूपंक्चर के साथ अग्नाश्य की उत्तेजना के लिए फिजियोथैरेपी की जा रही है। इसके अलावा उन्हें गर्म पत्थर और तेल मालिश भी मिल रही है। उन्हें खांसी से निजात दिलाने के लिए मालिश, सीने में पैक और भाप दिया जा रहा है। खाने में उन्हें चपाती और सब्जियां दी जा रही है। इसके अलावा दो घंटे में एक बार उन्हें जूस भी दिया जा रहा है।

पढ़ेंः केजरीवाल प्राकृतिक चिकित्सा के लिए बेंगलुरु में भर्ती

पढ़ेंः इलाज के लिए बेंगलुरु पहुंचे केजरीवाल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।