विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'आप' का सेमीफाइनल, केजरीवाल-प्रशांत, योगेंद्र की टीम आमने-सामने

By Tilak RajEdited By:
Published: Fri, 27 Mar 2015 10:41 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 27 Mar 2015 12:34 PM (GMT+05:30)

इंडियन क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेल चुकी और हार भी गई, लेकिन आम आदमी पार्टी का सेमीफाइनल अभी बाकी है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। इंडियन क्रिकेट टीम सेमीफाइनल मुकाबला खेल चुकी और हार भी गई, लेकिन आम आदमी पार्टी का सेमीफाइनल अभी बाकी है। 28 मार्च को 'आप' का सेमीफाइनल यानी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है। अरविंद केजरीवाल और प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव ने इसके लिए फील्डिंग लगानी शुरू कर दी है। अब देखना यह है कि 'आप' के सेमीफाइनल में कौन जीतता है केजरीवाल टीम या प्रशांत और योगेंद्र का खेमा। हालांकि पलड़ा भारी केजरीवाल टीम का नजर आ रहा है, लेकिन राजनीति और क्रिकेट में कब पासा बदल जाए कहा नहीं जा सकता।

सूत्रों की मानें तो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रशांत भूषण और योगेंद्र यादव को पार्टी से बाहर निकाला जा सकता है। प्रशांत और योगेंद्र पर पार्टी के खिलाफ राजिश रचने का आरोप है। इन दोनों को 'आप' की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) से पहले ही बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। अगर प्रशांत और योगेंद्र को पार्टी से बाहर निकालने में केजरीवाल सफल होते हैं, तो सेमीफाइनल वो जीत जाएंगे।

लेकिन 'आप' के सेमीफाइनल में दोनों टीमें टक्कर की है और एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रही हैं। सेमीफाइनल के लिए एक-दूसरे पर प्रेशर बना रही हैं। चिट्ठियों के बाउंसर भी फेंके जा रहे हैं और प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए आरोप-प्रत्यारोप कर दूसरी टीम के विकेट गिराने की भी पूरी कोशिश की जा रही है। गुरुवार की रात पहले योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण के इस्तीफा देने की बात पार्टी की तरफ से की गई। इसके कुछ घंटे बाद ही रात योगेंद्र और प्रशांत ने इस्तीफा दिए जाने की बात को खारिज कर दिया। साथ ही पार्टी पर उन्हें बदनाम करने का आरोप लगाया। दोनों नेताओं ने साफ कर दिया कि पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल से ई-मेल के जरिए की गई मांगों को माने बगैर वह इस्तीफा नहीं देंगे। योगेंद्र यादव और प्रशांत भूषण ने केजरीवाल पर उन्हें पार्टी से निकाले जाने की साजिश रचने बाउंसर फेंका।

हालांकि 'आप' के सेमीफाइनल में हारे कोई भी टीम इसका खामियाजा पार्टी को ही उठाना पड़ेगा। कुमार विश्वास ने 'आप' के इस घमासान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। उन्होंने कहा, 'पार्टी में चल रहा घमासान दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे लगता था कि यह घर की बात है, लेकिन अब ऐसा नहीं है।' साथ ही कुमार विश्वास ने कहा कि केजरीवाल कोई विष्णु के अवतार नहीं हैं। केजरीवाल एक सामान्य व्यक्ति हैं, जो अपनी गलती सुधार लेंगे।'

इसे भी पढ़ें: केजरीवाल ने रची हमें पार्टी से निकलने की साजिशः योगेंद्र, प्रशांत

इसे भी पढ़ें: कम हो रहा 'आप' को मिलने वाला डोनेशन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।