विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

खोबरागडे पर मामला खत्म करने की मांग बरकरार

By Edited By:
Published: Sat, 11 Jan 2014 10:20 PM (IST)Updated: Sat, 11 Jan 2014 10:23 PM (IST)

अमेरिका के साथ रिश्तों में आई खटास के बीच भारत ने जोर दिया है कि महिला राजनयिक देवयानी खोबरागडे के ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली [जागरण ब्यूरो]। अमेरिका के साथ रिश्तों में आई खटास के बीच भारत ने जोर दिया है कि महिला राजनयिक देवयानी खोबरागडे के खिलाफ बनाया गया वीजा धोखाधड़ी का मुकदमा खत्म किया जाए। अमेरिका से बाहर हटाए जाने के बाद वतन लौटी देवयानी जहां शुक्रवार देर रात भारत लौट आई। वहीं भारत की ओर से हुई कार्रवाई के बाद अमेरिकी दूतावास के राजनयिक सुरक्षा मामलों के प्रभारी वायने मे को भी हटाया जा रहा है।

अमेरिका की ओर से देवयानी को देश छोड़कर जाने के आदेश के बाद भारत ने भी समान कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को वायने मे को 48 घंटे से कुछ अधिक की मियाद के भीतर हटाए जाने को कहा था। भारतीय खेमे का आरोप है कि वायने मे ने ही देवयानी पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाली घरेलू नौकरानी संगीता रिचर्ड के पति व बच्चों को भारत से निकलने में मदद की। उनके अमेरिका पहुंचते ही कुछ घंटों के भीतर देवयानी को न केवल गिरफ्तार किया गया बल्कि निर्वस्त्र कर तलाशी भी ली गई।

इस बीच मामले पर भारतीय रुख की पुरजोर पैरवी करते हुए विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने एक साक्षात्कार में कहा कि भारत अपनी महिला राजनयिक के खिलाफ लगे सभी आरोप खत्म करने की मांग करता रहेगा। खुर्शीद ने कहा कि भारतीय अधिकारी ने कोई गलती नहीं की है। हालांकि मामले में दोनों पक्षों के संतुष्ट होने तक समाधान का प्रयास किया जाएगा।

विदेश मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि देवयानी मामले की कड़ी में खत्म किए गए अमेरिकी राजनयिकों के विशेषाधिकार व सहूलियतों को बहाल करने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है। उन्होंने जोर दिया कि किसी भी देश को मिल रहे अधिकार परस्पर समानता पर आधारित होते हैं और हम किसी एक मुल्क को अधिक व अन्य को कम सहूलियतों का असुंतलन नहीं चाहते। अमेरिकी दूतावास में व्यावसायिक गतिविधियों पर पाबंदी लगाने को भी सही ठहराते हुए खुर्शीद का कहना था कि यह किसी तरह बदले की कार्रवाई नहीं बल्कि समुचित प्रतिक्रिया थी। देश लौटने के बाद देवयानी खोबरागडे ने शनिवार को विदेश मंत्री खुर्शीद तथा विदेश सचिव सुजाता सिंह से मुलाकात की। मीडिया के सवालों पर देवयानी ने इतना ही कहा कि मैं समर्थन के लिए सरकार और आप सब लोगों का धन्यवाद करती हूं। इससे अधिक मैं कुछ नहीं कह सकती। मेरी ओर से सरकार और मेरे वकील बात कर रहे हैं।

देवयानी को मिलेगा बाबा साहब भीमराव रत्न अवार्ड

'देवयानी ने कुछ भी गलत नहीं किया और उनके खिलाफ लगाए गए सभी मामले हटाए जाने चाहिए।' -सलमान खुर्शीद, विदेश मंत्री

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।