विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

चुनावी माहौल में किरण बेदी ने बदल लिया अपना नाम

By Jagran News NetworkEdited By:
Updated: Sun, 01 Feb 2015 01:25 PM (IST)

दिल्‍ली विधानसभा के सियासी दंगल में भाजपा का परचम लहराने उतरी मुख्‍यमंत्री पद की उम्‍मीदवार किरण बेदी ने दिल्‍ली को जनता को अपनी ओर आकर्षित करने और भाजपा को जीत दिलाने के लिए अपना नाम बदल लिया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा के सियासी दंगल में भाजपा का परचम लहराने उतरी मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार किरण बेदी ने दिल्ली की जनता को अपनी ओर आकर्षित करने और भाजपा को जीत दिलाने के लिए अपना नाम बदल लिया है।

किरण बेदी कृष्णानगर विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। बेदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन के साथ कृष्णानगर में चुनावी रैली को किया।

कृष्णानगर में चुनावी रैली के दौरान किरण बेदी ने कहा कि मैं दिल्ली का विकास भारत के विकास के साथ जोड़ने आई हूं, मेरा नाम बदल गया है, मेरा नाम है विकास बेदी।

आपको बता दें कि दिल्ली विधानसभा के सभी 70 सीटों पर 7 फरवरी को मतदान होना है, जबकि 10 फरवरी को वोटों की गिनती होनी है।

पढ़ें - दो वोटर आइ कार्ड मामले में किरण बेदी को क्लीन चिट

पढ़ें - किरण ने कुमार विश्वास के खिलाफ दर्ज कराई पुलिस शिकायत