विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बेदी ने विश्‍वास के हमले पर कहा, वह अपनी कविता करें

By Sanjay BhardwajEdited By:
Updated: Fri, 16 Jan 2015 04:34 PM (IST)

किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर समाजसेवी अन्‍ना हजारे ने कहा कि बेदी ने फैसला लेने से पहले उनसे बात नहीं की। उन्‍होंने कहा कि लोकपाल आंदोलन के बाद से बेदी से संपर्क नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी के कई नेताओं ने बेदी पर निशाना साधा। हालांकि

News Article Hero Image

नई दिल्ली।किरण बेदी के भाजपा में शामिल होने पर समाजसेवी अन्ना हजारे ने कहा कि बेदी ने फैसला लेने से पहले उनसे बात नहीं की। उन्होंने कहा कि लोकपाल आंदोलन के बाद से बेदी से संपर्क नहीं है। वहीं आम आदमी पार्टी के नेता कुमार विश्वास ने बेदी को इशारों-इशारों में 'जयचंद' ठहरा दिया। इस पर बेदी ने पलटवार करते हुए कहा कि कुमार विश्वास अपनी कविता करें।

कुमार विश्वास ने बेदी पर कविता के माध्यम से हमला किया। उन्होंने ट्वीट किया, 'युद्धों में कभी नहीं हारे हम डरते हैं छल-छंदों से, हर बार पराजय पाई है अपने घर के जयचंदों से।' मालूम हो कि राजा पृथ्वीराज चौहान के साथ धोखा करने वाले राजा जयचंद के नाम का इस्तेमाल गद्दारों के लिए जुमले के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। विश्वास ने यह भी लिखा, 'अन्ना की आंदोलनधर्मिता को लुंज लोकपाल दिखा कर ध्वस्त करा देने वाले जनरल (रिटायर्ड) वीके सिंह के बाद अब किरण बेदी जी का स्वागत।'

उधर, खबर है कि आप की पूर्व नेता शाजिया इल्मी आज शाम तीन बजे आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल होंगी। उन्होंने पार्टी में शीर्ष नेतृत्व से मतभेद के बाद पिछले साल इस्तीफा दे दिया था। शाजिया द्वारा मोदी के स्वच्छता अभियान में हिस्सा लेने के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकती हैं।

पढ़ें : किरण बेदी भाजपा में शामिल, मुख्यमंत्री की दौड़ में आगे

पढ़ें : नकारात्मक राजनीति कर रहे हैं केजरीवाल : किरण बेदी