विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 19, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

किरण बेदी बनीं दिल्ली में भाजपा की सीएम प्रत्याशी

By Sachin kEdited By:
Published: Mon, 19 Jan 2015 11:11 PM (IST)Updated: Tue, 20 Jan 2015 11:53 AM (IST)

आखिरकार दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने किरण बेदी को अपना मुख्यमंत्री प्रत्याशी घोषित कर दिया। उन्हीं के नेतृत्व ...और पढ़ें

News Article Hero Image

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। भाजपा ने किरण बेदी को दिल्ली में अपना मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दिया है। उनके पार्टी में शामिल होने के समय से इस बात को लेकर लगाए जा रहे तमाम कयासों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने विराम दे दिया। शाह ने सोमवार देर रात बेदी को दिल्ली में भाजपा का चेहरा बनाने का एलान किया।

उन्होंने यह घोषणा भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक खत्म होने के लगभग 45 मिनट बाद की। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल थे। भाजपा ने किरण बेदी को यमुनापार के कृष्णानगर विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।

अमित शाह ने कहा कि किरण बेदी पहली महिला आइपीएस अधिकारी रही हैं और उनका पूरा जीवन भ्रष्टाचार के खिलाफ संघर्ष में बीता है। वह दिल्ली में विभिन्न पदों पर तैनात रही हैं। उनकी छवि का लाभ भाजपा को चुनाव में मिलेगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली ने जो नाम जनता के सामने रखा है वह दिल्ली की जनता की अपेक्षा की पूर्ति करेगा और बेदी के नेतृत्व में भाजपा विजय हासिल करेगी। शाह ने इस बात का खंडन किया कि बेदी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने को लेकर पार्टी के अंदर कोई मतभेद है।

कृष्णानगर से लड़ेंगी चुनावः

बेदी कृष्णानगर सीट से चुनाव मैदान में उतरेंगी। यह भाजपा की परंपरागत सीट है और यहां से केंद्रीय मंत्री डॉ. हर्षवर्धन चुनाव जीत चुके हैं। डॉ. हर्षवर्धन यहां से 1993 से 2013 तक लगातार पांच बार विधायक चुने गए।

सारी दिल्ली मेरी हैः

सारी दिल्ली मेरी है। मैं कहीं से चुनाव लड़ने को तैयार हूं। बेहतर दिल्ली के लिए काम करूंगी। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है, उसके लिए मैं पार्टी नेतृत्व की आभारी हूं।

-किरण बेदी, भाजपा की सीएम प्रत्याशी

भाजपा में कोई मतभेद नहींः

पार्टी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि भाजपा के नेता व कार्यकर्ता बेदी के पार्टी में शामिल होने के बाद से उत्साहित हैं। अब मुख्यमंत्री घोषित होने के बाद प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की जीत में जुट जाएगा और पार्टी की पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी। पार्टी में बेदी को लेकर कोई मतभेद नहीं हैं। पार्टी विभिन्न क्षेत्रों के लोगों को अपने साथ जोड़ती रही है और उन्हें मंच देती रही है। यह स्तुत्य प्रयास है।

किरण बेदी की शख्सियतः

-9 जून 1949 में अमृतसर में जन्म।

-अमृतसर से बीए, दिल्ली से लॉ।

-1972 में देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी बनीं।

-2007 में स्वेच्छा से रिटायरमेंट लिया।

-1993 में उन्होंने आईआईटी से पीएचडी की।

-1994 में रमन मैगसेसे पुरस्कार मिला।

-कई एनजीओ से जु़ड़ी रहीं।

-अन्ना आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई।

पढ़ेंः भाजपा में आने से पार्टी में कोई अंतरविरोध नहींः किरण बेदी

दिल्ली में कांग्रेस की नैया खेने से राहुल ने किया किनारा

किरण बेदी ने कहा, 'भाजपा का चेहरा सिर्फ मोदी'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।