विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

झटका! केजरीवाल के शपथ ग्रहण में किरण बेदी भी नहीं जाएंगी

By Edited By:
Updated: Fri, 27 Dec 2013 01:22 PM (IST)

अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे के बाद अब उनकी खास सहयोगी रहीं रिटायर्ड आइपीएस अफसर किरण बेदी भी नहीं जाएंगी। अन्ना आंदोलन को केजर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

लखनऊ। अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में अन्ना हजारे के बाद अब उनकी खास सहयोगी रहीं रिटायर्ड आइपीएस अफसर किरण बेदी भी नहीं जाएंगी।

अन्ना आंदोलन को केजरीवाल के साथ धार देने वाली बेदी ने बृहस्पतिवार को मथुरा में कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए उन्हें केजरीवाल का पत्र नहीं मिला है। अखबारों में जरूर इस बारे में पढ़ा है, लेकिन मैं उस दिन बेंगलूर में रहूंगी।

पढ़ें : केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं होंगे अन्ना हजारे

संसद में मंजूर लोकपाल बिल की तारीफ करते हुए बेदी ने कहा कि सीबीआइ के हाथ अभियोजन इकाई का आना इस कानून के अनुपालन की शुरुआत भर है। सीबीआइ अब 'तोता' की भूमिका में नहीं रहेगी। लोकपाल बिल शेर को भी पिजड़े में करेगा।

बेदी ने कहा कि लोकपाल बिल पास होने के बाद अब कानून मंत्री सीबीआइ की मीटिंग नहीं बुला सकेंगे। सीबीआइ लोकपाल के प्रति जवाबदेह होगी। लोकपाल बिल मंजूर होने का श्रेय उन्होंने सपा को छोड़ सभी पार्टियों को दिया।

बेदी ने कहा कि केजरीवाल की सरकार दिल्ली का लोकायुक्त तो तय कर सकती है, लेकिन लोकपाल या जन लोकपाल बिल पास नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि एक-दूसरे के धुर विरोधी होने के बाद भी कांग्रेस का समर्थन देने और 'आप' का उसे लेने के बारे में दोनों राजनीतिक दल ही जानते होंगे। केजरीवाल सरकार कितने दिन चलेगी, इस पर वे बोलीं कि यह तो समय ही बताएगा।

पढ़ें : बेदी ने लगाए केजरीवाल पर हेराफेरी के आरोप

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर