यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
केजरीवाल के खिलाफ चुनावी रण में उतरेंगी किरण वालिया
पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनकी नई दिल्ली सीट से करारी मात देने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. जगदीश मुखी के दामाद सुरेश कुमार

नई दिल्ली। पिछले विधानसभा चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को उनकी नई दिल्ली सीट से करारी मात देने वाले आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल के सामने कांग्रेस ने पूर्व मंत्री प्रो. किरण वालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है। वरिष्ठ भाजपा नेता प्रो. जगदीश मुखी के दामाद सुरेश कुमार जनकपुरी से पार्टी के प्रत्याशी बनाए गए हैं, जबकि राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से चुनावी किस्मत आजमाएंगी। पार्टी ने दो पूर्व मंत्रियों रमाकांत गोस्वामी और मंगतराम सिंघल का टिकट काट दिया है।
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को हुई पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में शेष सभी 45 सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगा दी गई। पार्टी पहले ही 25 नामों का एलान कर चुकी है। इसमें से केवल एक कृष्णा नगर सीट पर बंसीलाल के नाम को रोका गया था लेकिन समझा जा रहा है कि उन्हें भी हरी झंडी मिल गई है। इस प्रकार पार्टी ने चुनाव की घोषणा के साथ ही सभी 70 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर दी है। प्रत्याशियों की सूची से साफ है कि पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित समर्थकों का लगभग सफाया हो गया है जबकि प्रदेश अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली, पूर्व केंद्रीय मंत्री अजय माकन और पूर्व सांसद सज्जन कुमार के तमाम समर्थक टिकट पाने में कामयाब रहे हैं।
विस क्षेत्र प्रत्याशी
नरेला- प्रवीण कुमार
बुराड़ी- जिले सिंह चौहान
तिमारपुर- सुरेंद्रपाल सिंह बिट्टू
आदर्श नगर- मुकेश गोयल
रिठाला - जगदीश यादव
मुंडका- रीता शौकीन
किराड़ी- प्रत्यूष कंठ
रोहिणी - सुखबीर शर्मा
शालीमार बाग- सुलेख अग्रवाल
शकूर बस्ती- चमनलाल शर्मा
त्रिनगर- अनिल भारद्वाज
वजीरपुर- हरिशंकर गुप्ता
मॉडल टाउन- कुंवर करण सिंह
सदर बाजार- अजय माकन
करोलबाग- मदनलाल खोरवाल
पटेल नगर- राजेश लिलोठिया
मोती नगर- गुरदीप सिंह
मादीपुर- मालाराम गंगवाल
हरि नगर- सीपी मित्तल
तिलक नगर- राजबहादुर सिंह चौहान
जनकपुरी- सुरेश कुमार
विकासपुरी- नंदकिशोर
द्वारका- महाबल मिश्र
मटियाला- सुमेश शौकीन1
नजफगढ़- जयकिशन शर्मा
बिजवासन- विजय सिंह लोचव
पालम- मदन मोहन दास
दिल्ली छावनी- संदीप तंवर
राजेंद्र नगर- ब्रह्म यादव
नई दिल्ली- प्रो. किरण वालिया
कस्तूरबा नगर- नीरज बसोया
मालवीय नगर- डॉ. योगानंद शास्त्री
आरके पुरम- लीलाधर भट्ट
देवली राजेश चौहान
अंबेडकर नगर- चौ. प्रेम सिंह
संगम विहार- विष्णु स्वरूप अग्रवाल
ग्रेटर कैलाश- शर्मिष्ठा मुखर्जी
त्रिलोकपुरी- ब्रह्मपाल
कोंडली- अमरीश सिंह गौतम
पटपड़गंज- चौ. अनिल कुमार
विश्वास नगर- नसीब सिंह
सीमापुरी- वीर सिंह धींगान
रोहताश नगर- विपिन शर्मा
बाबरपुर- हाजी दिलशाद
गोकुलपुरी- रिंकू
करावल नगर- सतनपाल दायमा
पढ़े - इस बार दिल्ली चुनाव में होगी कांटे की टक्कर

