विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जानिए केजरीवाल को टक्‍कर देने वाली नूपुर शर्मा को

By Jagran News NetworkEdited By:
Published: Tue, 20 Jan 2015 10:12 AM (IST)Updated: Tue, 20 Jan 2015 02:53 PM (IST)

नई दिल्‍ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा शाजिया इल्‍मी को उतार ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है, जिसमें 62 उम्मीदवारों के नाम सामने आए हैं। 62 उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला नाम है नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने वाली नूपुर शर्मा का।

नई दिल्ली सीट से केजरीवाल के खिलाफ पहले यह कयास लगाए जा रहे थे कि भाजपा शाजिया इल्मी को उतार सकती है। उसके बाद जया प्रदा और किरन बेदी के नाम भी सामने आए थे। लेकिन भाजपा ने इस सीट से सबसे युवा चेहरा नूपुर शर्मा को उतारा है।

पढ़ें - किरण बेदी बनीं भाजपा की सीएम उम्मीदवार

नई दिल्ली सीट से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद नूपुर शर्मा ने जीत का दावा करते हुए कहा कि मैं केजरीवाल के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ूंगी। साथ नूपुर ने दावा किया कि उन्हें नई दिल्ली विधानसभा सीट से स्थानीय उम्मीदवार होने का फायदा मिलेगा।

जानिए कौन हैं नूपुर शर्मा?
आम आदमी पार्टी के संस्थापक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को टक्कर देने वाली नूपुर शर्मा दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ की पूर्व अध्यक्ष हैं। 31 वर्षीय नूपुर शर्मा साल 2008 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से छात्र संघ चुनाव में जीत दर्ज करने वाली एकमात्र उम्मीदवार थीं।

2008 में हुए दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में चार में से तीन पदों पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) को जीत मिली थी, जबकि नूपुर शर्मा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से अकेले अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की थीं।

2010 में नूपुर छात्र राजनीति से निकलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा में सक्रिय हुईं और उन्हें मोर्चा में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया। नूपुर अभी दिल्ली भाजपा कार्यसमिति की सदस्य भी हैं।

लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से पढ़ाई करने वाली नूपुर पेशे से वकील हैं। इसके अलावा उन्होंने बर्लिन से भी पढ़ाई की है।

पढ़ें - दिल्ली चुनावः भाजपा ने घोषित किए 62 उम्मीदवार

पढ़ें - दिल्ली में कांग्रेस की नैया खेने से राहुल ने किया किनारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।