विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

विवादों से रहा है स्मृति ईरानी का नाता, HRD मंत्रालय से हुई छुट्टी

By Lalit RaiEdited By:
Published: Wed, 06 Jul 2016 02:35 AM (IST)Updated: Wed, 06 Jul 2016 09:57 AM (IST)

कैबिनेट में बड़े फेरबदल में स्मृति ईरानी से मानव संसाधन मंत्रालय को वापस ले लिया गया है। अब उन्हें टेक्सटाइल की जिम्मेदारी दी गयी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली(जेएनएन)। मानव संसाधन विकास मंत्री के तौर पर स्मृति ईरानी लगातार विवादों में रहीं। कभी उनके बयान तो कभी उनके मंत्रालय के फैसले. एक नजर डालते हैं स्मृति ईरानी से जुड़े विवादों पर।


डिग्री विवाद

स्मृति ईरानी के केंद्रीय मंत्री बनने के साथ ही उनकी डिग्री का विवाद शुरू हो गया. स्मृति ईरानी पर चुनाव शपथपत्र में अपनी डिग्री की गलत जानकारी देने का आरोप लगा। उन्होंने एक चुनाव शपथपत्र में दिल्ली विश्वविद्यालय से साल 1996 में कला स्नातक होने की बात कही। वहीं दूसरे शपथ पत्र में उन्होंने 1994 में दिल्ली के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग से बीकॉम पार्ट वन की परीक्षा पास होने जानकारी दी।

जानिए, शपथ के तुरंत बाद पीएम ने मंत्रियों से क्या कहा ?


हैदराबाद यूनिवर्सिटी विवाद


हैदराबाद यूनिवर्सिटी में दलित छात्र रोहित वेमुला की आत्महत्या के बाद भी स्मृति ईरानी निशाने पर आईं थीं। शिक्षा मंत्रालय ने केंद्रीय मंत्री बंडारू दत्तात्रेय की शिकायत का हवाला देते हुए यूनिवर्सिटी के कुछ दलित छात्रों के ख़िलाफ़ बीजेपी के छात्र संगठन एबीवीपी के एक छात्र नेता की पिटाई की शिकायत दी थी।

इस मामले में कुछ दलित छात्रों को छात्रावास से निकाल दिया गया था. बाद में रोहित वेमुला ने आत्म हत्या कर ली थी.
रोहित की मौत पर ईरानी को संसद में बयान तक देना पड़ा था. उस बयान पर भी विपक्ष ने उन्हें निशाने पर लिय और संसद को गुमराह करने का आरोप लगाया।


जेएनयू-एएमयू मामले में उछला नाम


जेएनयू छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार की गिरफ़्तारी देशविरोधी नारे लगाने के आरोप में हुई थी. बाद में ज़मानत पर रिहा कन्हैया कुमार ने स्मृति पर जमकर निशाना साधा था। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अल्पसंख्यक दर्जे को लेकर भी मानव संसाधन विकास मंत्रालय सक्रिय हुआ था. इस पर भी स्मृति ईरानी निशाने पर थीं।


डियर विवाद

सोशल मीडिया पर बिहार के शिक्षा मंत्री डॉक्टर अशोक चौधरी और केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री स्मृति इरानी की ट्विटर पर झड़प चर्चा का विषय बनी। बिहार के शिक्षा मंत्री ने जब केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री को अपने ट्वीट में संबोधित करते हुए 'डियर' लिखा तो इसके जवाब में स्मृति ने पूछ लिया, 'महिलाओं को डियर कबसे लिखने लगे। बस फिर क्या था, ट्विटर पर दोनों मंत्रियों के बीच पूरी बहस छिड़ गई जो उनके मंत्रालयों के कामकाज तक जा पहुंची।

स्मृति ईरानी की जगह जावड़ेकर को एचआरडी की कमान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।