विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

असम मे खिला कमल, जानिए वो 10 नारे जिसने भाजपा को दिलाई जीत

By Lalit RaiEdited By:
Updated: Thu, 19 May 2016 11:08 AM (IST)

असम में भाजपा का कमल खिल चुका है। रुझानों के मुताबिक भाजपा गठबंधन ने कांग्रेस को बुरी तरह शिकस्त दी है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली, (जेएनएन)। असम विधानसा में भाजपा गठबंधन की जीत कर्नाटक के उस चुनावी जीत की याद दिलाती है। जब दक्षिण भारत में भाजपा का कमल खिल गया। इस चुनाव में असम में मिली जबरदस्त कामयाबी के बाद भाजपा उत्तर पूर्व के राज्यों में अब सेंध लगा सकती है। आइए आप को बताते हैं वो कुछ नारे जिसके बाद असम में कांग्रेस का सफाया हो गया।

अम्मा एंड दीदी रिटर्न्स, असम में खिला कमल

1. पीएम नरेंद्र मोदी ने असम के तिनसुकिया में रैली के दौरान अपने निजी जीवन के बारे में एक और ‘खुलासा’ किया है. मोदी ने कहा कि जब वे चाय बेचा करते थे, तो वे लोगों को ‘असम टी’ पिलाकर ताजगी का एहसास कराते थे। ‘असम टी’ का जिक्र करते हुए पीएम मोदी ने कहा था कि मुझ पर असम का यह कर्ज है, जिसे मुझे चुकाना है।’’ मेरी लड़ाई मुख्यमंत्री तरुण गोगोई से नहीं है, मेरी मउनकी लड़ाई गरीबी और भ्रष्टाचार से है।

2. पीएम ने कहा था कि आप जानते हैं कि कैसे अमीरों ने जनता का धन हड़प लिया। उनकी सरकार ने बैंक डिफॉल्टरों के पेंच कस दिए हैं। जेल जाने के डर से उनके पसीने छूट रहे हैं और भाग रहे हैं। लेकिन किसी को नहीं छोड़ा जाएगा, यह मैं आपको बता रहा हूं।’

3. उन्होंने कहा ‘बैंकों से लूटा गया धन बैंकों का नहीं है बल्कि देश की गरीब जनता का है और मैं सुनिश्चित करूंगा कि इस पैसे को लूटने वाले एक एक पाई वापस करें। उन्होंने देश को लूट लिया है।’


4. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा था कि आपने गरीबों को लूटकर 60 साल तक मौज ली। अब और यह सब नहीं होगा। इसलिए स्वाभाविक है कि आपको मोदी से दिक्कत होगी। मैं विकास और देश के भले के लिए प्रतिबद्ध हूं।’


5. असम का भाग्य बदलने के लिए उनके पास तीन एजेंडा है – पहला विकास, दूसरा तेज़ गति से विकास और तीसरा चारों दिशाओं में विकास

6. असम में विकास की भूख है, इसे रेल चाहिए, रोड चाहिए, उद्योग एवं रोजगार चाहिए और हमने इस दिशा में अपने कदम बढ़ा दिए हैं: प्रधानमंत्री मोदी

7 . असम से चुने गए सज्जन 10 साल तक देश के प्रधानमंत्री रहे लेकिन इसके बावजूद असम विकास की राह में पिछड़ता चला गया: पीएम मोदी

8 . मेरा सपना है - असम के बच्चों को पढ़ाई, नौजवान के बच्चों को कमाई और बुजुर्गों को दवाई; इस काम पर हमें बल देना है: असम में प्रधानमंत्री

9. मुझे लड़ना है लेकिन मुख्यमंत्री गोगई से नहीं बल्कि गरीबी से, बेरोजगारी से, अशिक्षा से लड़ना है और विकास के लिए लड़ना है: प्रधानमंत्री मोदी

10. मेरी असम के लोगों से गुजारिश है कि इस चुनाव में विकास के एक नए युग का आरंभ कीजिए और असम को विकास की नई उंचाईयों पर ले जाईए: पीएम मोदी

करुणानिधि पर भारी पड़ीं अम्मा, केरल में लेफ्ट को बढ़त