Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    जानिए, किस देश के पास है कितने परमाणु हथियारों का जखीरा

    By Rajesh KumarEdited By:
    Updated: Sun, 21 May 2017 12:59 PM (IST)

    अमेरिका और रूस ही दो ऐसे देश है जिनके पास परमाणु हमले के लिए ज़रूरत से ज़्यादा हथियार हैं। ...और पढ़ें

    जानिए, किस देश के पास है कितने परमाणु हथियारों का जखीरा
    जानिए, किस देश के पास है कितने परमाणु हथियारों का जखीरा

    नई दिल्ली, [स्पेशल डेस्क]। आज पूरी दुनिया में हथियारों को जमा करने की एक तरह से होड़ सी मची हुई है। हथियारों की इस होड़ में सभी देश एक दूसरे से आगे निकल जाना चाहते हैं। हैरानी की बात ये है कि जापान के नागासाकी और हिरोशिमा पर फेंके गए परमाणु बम की भयावहत को देखने के बावजूद आज सभी देश इसे अपनी सुरक्षा के लिए बेहद अहम मान रहे हैं।

    दुनिया में सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों का जखीरा अगर किसी के पास है तो वह है रूस। जिसके बाद नंबर आता है अमेरिका का। आईये बताते है आपको किसके पास कितने परमाणु हथियारों का जखीरा है। साल 2017 के अनुसार जिन देशों के पास सबसे ज्यादा परमाणु हथियारों का जखीरा है वो हैं-

    रूस 7000

    अमेरिकी 6,800

    फ्रांस 300

    चीन 260

    ब्रिटेन 215

    पाकिस्तान 140

    भारत 110

    इजराइल 80

    उत्तर कोरिया 10

    अमेरिकी विशेषज्ञ ने कहा- पाक का परमाणु जखीरा हितों के लिए ख़तरा

    एक अमेरिकी थिंक टैंक के विशेषज्ञों ने कहा है कि पाकिस्तान के पास फिलहाल 120 परमाणु हथियार मौजूद हैं और उसका परमाणु हथियारों का बढ़ता जखीरा अमेरिकी हितों के लिए 'गंभीर खतरा' है। कार्नेगी एंडोमेंट फॉर इंटरनेशनल पीस में परमाणु नीति कार्यक्रम के सह-निदेशक टोबी डाल्टन ने पाकिस्तान पर कांग्रेशनल सुनवाई के दौरान सीनेट की विदेशी संबंध समिति के सदस्यों को बताया, 'पाकिस्तान की बढ़ती परमाणु क्षमता और खौफ पैदा करने का उसका व्यापक होता इरादा अमेरिका के उन हितों के लिए गंभीर चुनौती है, जिसके तहत अमेरिका परमाणु विस्फोट को रोकना चाहता है और परमाणु हथियारों और सामग्री की मजबूत सुरक्षा बनाए रखना चाहता है'।

    ट्रंप ने कहा- अमेरिका को बढ़ानी चाहिए परमाणु शक्ति

    ऐसा पहली बार नहीं है जब डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसा बयान दिया हो कि अमेरिका को परमाणु का जखीरा बढ़ाना चाहिए। बल्कि, राष्ट्रपति चुने जाने के बाद भी ट्रंप ने एक ट्वीट कर कहा था कि अमरीका को अपनी परमाणु क्षमता बढ़ानी चाहिए। वॉशिंगटन स्थित संस्था आर्म्स कंट्रोल एसोसिएशन की ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार केवल रूस ही है जो परमाणु शक्ति के मामले में फिलहाल अमेरिका से आगे है। अमेरिका के पास कुल 6,800 परमाणु हथियार हैं जबकि रूस के पास 7,000 ऐसे हथियार हैं।

    खबरें और भी

    अमेरिका और रूस ही दो ऐसे देश है जिनके पास परमाणु हमले के लिए ज़रूरत से ज़्यादा हथियार हैं। दोनों के पास दुनिया में मौजूद कुल 15,000 ऐसे हथियारों का 90 फीसदी है। इस लिस्ट में 300 हथियारों के साथ फ्रांस तीसरे नंबर पर है।
    यह भी पढ़ें: जाधव केस में पाक को झटका, जानें अंतरराष्ट्रीय अदालत ने फैसले में क्या कहा