विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रामकृपाल हुए भाजपा में शामिल तो लालू ने कर दी कुछ ऐसी टिप्पणी

By Edited By:
Updated: Wed, 12 Mar 2014 01:56 PM (IST)

राजद प्रमुख लालू यादव ने रामकृपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्हें अवसरवादी करार दिया है। लालू ने कहा कि इतने दिनों तक विरोध करने क ...और पढ़ें

News Article Hero Image

पटना। राजद प्रमुख लालू यादव ने रामकृपाल यादव के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने पर उन्हें अवसरवादी करार दिया है। लालू ने कहा कि इतने दिनों तक विरोध करने के बाद एक ही रात में नरेंद्र मोदी कैसे उनके भाई बन गए।

लालू ने कहा कि रामकृपाल किस ओर जा रहे हैं बिहार की जनता सब देख रही है। अब भाजपा में शामिल होने के बाद इस बात की अटकलें तेज हो गई है कि रामकृपाल पाटलीपुत्र से चुनाव लड़ सकते हैं। वहां उनका मुकाबला राजद की मीसा भारती से होगा।

पढ़ें: बिहार में नहीं चलेगा मोदी का जादू: लालू

गौरतलब है कि रामकृपाल के भाजपा में शामिल होने पर लालू यादव को गहरा धक्का लगा है। आखिर पिछले 30 साल से रामकृपाल साए की तरह लालू यादव के साथ रहे हैं। चारा घोटाले में लालू के जेल जाने के समय रामकृपाल रो पड़े थे। उस समय वह लालू के परिवार के सदस्यों से अधिक नजदीकी लग रहे हैं। लेकिन राजनीति में कब क्या हो जाए इसकी कल्पना भी नहीं की जा सकती। इसका इससे बड़ा उदाहरण भी नहीं मिल सकता।