विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लालू के दामाद चिरंजीव ने ठोकी गुड़गांव से दावेदारी

By Edited By:
Published: Thu, 09 Jan 2014 09:43 AM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2014 01:28 PM (IST)

गुड़गांव के कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत सिंह द्वारा कांग्रेस की राजनीति को अलविदा कहने के बाद पार्टी के उन नेताओं ...और पढ़ें

News Article Hero Image

गुड़गांव। गुड़गांव के कांग्रेस सांसद राव इंद्रजीत सिंह द्वारा कांग्रेस की राजनीति को अलविदा कहने के बाद पार्टी के उन नेताओं ने सक्रियता बढ़ा दी है जो गुड़गांव से चुनाव लड़ने की च्च्छा रखते हैं। इनमें नया नाम राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख व बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के दामाद और हरियाणा के बिजली मंत्री कैप्टन अजय यादव के बेटे चिरंजीव राव का है। चिरंजीव युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके पिता अजय सिंह यादव रेवाड़ी से लगातार छह बार विधायक चुने गए हैं। उनके दादा राव अभय सिंह अहीरवाल क्षेत्र से पहले विधायक थे। राव के अलावा इस सीट पर चुनाव लड़ने की च्च्छा रखने वाले करीब एक दर्जन और भी नेता हैं। इन दावेदारों के बीच चिरंजीव की तरफ से पेश की गई दावेदारी ने रोचक स्थिति पैदा कर दी है। युवा कांग्रेस की राजनीति में वह पहले ऐसे नेता हैं जो पैराशूट की बजाए सीधे चुनाव के बलबूते युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने थे।

पढ़ें : इंद्रजीत सिंह राव ने कांग्रेस नेतृत्व पर ही उठा दिए सवाल

राव ने बुधवार को यहां गुड़गांव लोकसभा सीट पर टिकट के लिए दावा पेश किया। उन्होंने कहा कि वह गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र में पिछले कुछ सालों से राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा रहे है। लगातार जनसंपर्क कार्यकमों के माध्यम से लोगों से जुड़े रहे है। चिरंजीव राव ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने राहुल गांधी के मार्गदर्शन में प्रदेश में संगठन को मजबूत बनाने के लिए काम किया।

राहुल गांधी के निर्देशों पर युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों के चयन के लिए अपनाई गई निर्वाचन प्रकिया के तहत हरियाणा में पहली बार साल 2010 में चिरंजीव राव को प्रदेश युवा कांग्रेस का अध्यक्ष चुना गया था।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।