विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 02, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लश्कर के कुल 15 आतंकी हैं, दूसरा गुट कहीं भी बरपा सकता है कहर

By Sachin MishraEdited By:
Updated: Sat, 02 Jan 2016 10:06 AM (IST)

खबर यह भी है कि इस आतंकी हमले को लश्कर ने अंजाम दिया है। आतंकी गोला-बारूद से लैस हैं। उनकी साजिश दो-तीन दिनों तक इलाके

News Article Hero Image

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट में वायुसेना के बेस पर हुए आतंकी हमले के बीच चिंताजनक खबरें आई हैं। टीवी चैनलों के मुताबिक, 15 की संख्या में आतंकी पंजाब में दाखिल हुए हैं।

एयरफोर्स पर 6-7 आतंकियों ने हमले को अंजाम दिया है। वहीं अन्य भी पंजाब में घुम रहे हैं। आशंका जताई गई है कि वे किसी भी वक्त कहीं भी आतंकी हमले को अंजाम दे सकते हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी नैरोल जैमेट के रास्ते भारतीय सीमा में घुसे थे। इसके चलते पंजाब के साथ ही दिल्ली में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

पढ़ेंः पाकिस्तान ने फिर दिया धोखा, सीमापार के बहावलपुर से आए थे आतंकी

इस बीच, खबर यह भी है कि इस आतंकी हमले को लश्कर ने अंजाम दिया है। आतंकी गोला-बारूद से लैस हैं। उनकी साजिश दो-तीन दिनों तक इलाके को दहलाने की है। ये आतंकी 31 दिसंबर से पहले ही पंजाब में प्रवेश कर गए थे।

पढ़ेंः पठानकोट आइएएफ पर हमला, चार आतंकी ढेर, दो जवान शहीद