विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली के कानून मंत्री सोमनाथ भारती खुद कानून के घेरे में

By Edited By:
Published: Wed, 15 Jan 2014 09:06 AM (IST)Updated: Wed, 15 Jan 2014 09:10 AM (IST)

राजनीति को पूरी तरह स्वच्छ कर देने के दावे के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट सहयोगी ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली, [जासं]। राजनीति को पूरी तरह स्वच्छ कर देने के दावे के साथ दिल्ली के मुख्यमंत्री बने अरविंद केजरीवाल के कैबिनेट सहयोगी पर ही अब सवाल उठने लगे हैं। अब सामने आए तथ्यों के मुताबिक सुबूतों के साथ गंभीर छेड़छाड़ के लिए अदालत कानून मंत्री सोमनाथ भारती को फटकार लगा चुकी है। दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता हर्षवर्धन ने भारती के इस्तीफे की मांग की है। जबकि भारती ने पद छोड़ने की संभावना से पूरी तरह इन्कार किया है।

पढ़ें : 'आप' के कानून मंत्री पर भारी पड़ा अल्प ज्ञान

आम आदमी पार्टी की सरकार के कानून मंत्री सोमनाथ भारती पर एक मामले में सुबूतों से छेड़छाड़ और अभियोजन पक्ष के गवाह को प्रभावित करने का आरोप लगा है। भारती वकील भी हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में उनके मुवक्किल पवन कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप का मामला चल रहा था। अगस्त 2013 में सीबीआइ की विशेष जज पूनम ए बांबा ने कहा था कि आरोपी पवन कुमार और उनके वकील सोमनाथ भारती ने गवाह बीएस दिवाकर से फोन पर बात की।

पढ़ें : आप के मंत्री ने दी सफाई, खुद को बताया निर्दोष

कोर्ट ने कहा कि भारती और उनके मुवक्किल का यह व्यवहार बेहद आपत्तिजनक और अनैतिक है। साथ ही ये भी कहा कि भारती और पवन ने सुबूतों के साथ छेड़छाड़ की है और गवाह को प्रभावित करने की कोशिश की है। इस आधार पर अदालत ने पवन की जमानत निरस्त कर दी थी। बाद में इस आदेश को वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और भारती ने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में चुनौती भी दी थी। मगर दोनों अदालतों ने राहत देने से इन्कार कर दिया था।

अब अदालत को ही गलत बताया

सुबूतों से छेड़छाड़ के इस मामले में भारती ने खुद को पूरी तरह पाक-साफ बताया है। उन्होंने कहा कि तथ्यों को तोड़ मरोड़कर पेश किया गया है। अदालत में चल रहे मामले के दौरान वे सुबूत जुटाने की कोशिश कर रहे थे और उन पर ही आरोप लगा दिया गया। यह पूछे जाने पर कि पेश मामले में जो हुआ इसमें आप गलत हैं या अदालत? तो कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने कहा कि अदालत की टिप्पणी गलत थी। भारती पिछले सप्ताह कानून मंत्रलय के सचिव एएस यादव को सभी जजों की मीटिंग बुलाने के मामले में भी विवाद में आए थे।

बचाव में उतरे मुख्यमंत्री केजरीवाल

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्री का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि हमें पूरे मामले को समझने की जरूरत है। ये 116 करोड़ के घोटाले का केस था। सोमनाथ ने सुबूतों से छेड़छाड़ नहीं की थी। हम अदालत का सम्मान करते हैं पर यहां अदालत सही नहीं है।

भाजपा ने मांगा इस्तीफा

भाजपा नेता हर्षवर्धन ने सोमनाथ भारती पर निशाना साधा। उन्होंने सोमनाथ को मंत्री पद से हटाए जाने की मांग की। हर्षवर्धन ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।