Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    लोकसभा में उठा बाढ़ का मुद्दा, राहत व बचाव कार्य की मांग

    By Monika minalEdited By:
    Updated: Fri, 29 Jul 2016 02:15 PM (GMT+05:30)

    लोकसभा में सदस्‍यों ने बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए राहत और बचाव कार्य की मांग की। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    दिल्ली (जेएनएन)। लोकसभा में आज सदस्यों ने देश के विभिन्न क्षेत्रों के बाढ़ का मुद्दा उठाया और सरकार से तत्काल राहत एवं बचाव कार्यो को तेजी से आगे बढ़ाने की मांग की।

    शून्यकाल के दौरान एआईयूडीएफ के राधे श्याम विश्वास ने बाढ़ के कारण उत्पन्न गंभीर स्थिति का जिक्र करते हुए कहा कि असम में हर साल बाढ़ के कारण गंभीर स्थितियां उत्पन्न हो जाती हैं। लोग काफी परेशान होते हैं और जान-माल का काफी नुकसान होता है।

    उन्होंने कहा कि इस बार भी बाढ़ के कारण लोग गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं। गांव जलमग्न हो गया है। लोग परेशान है। इस स्थिति पर ध्यान दिया जाए और लोगों को राहत प्रदान करने की व्यवस्था की जाए।

    विश्वास ने केंद्र सरकार से विशेषज्ञों की एक टीम भेजने की मांग की। भाजपा के विष्णु दायल ने बाढ़ के कारण भू-कटान का विषय उठाया और इस बारे में अध्ययन करके रिपोर्ट तैयार करने की मांग की। कांग्रेस के निनांग एरिंग ने अरुणाचल प्रदेश एवं असम में बाढ़ का मुद्दा उठाया।

    हर तरफ तबाही का मंजर, कराह रहे लोग

    बिहार में बाढ़ का संकट गहराया, 49 प्रखंडों की 18 लाख आबादी प्रभावित

    खबरें और भी