विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी जैसा झूठा नेता पूरे देश में नहीं : मुलायम

By Edited By:
Published: Sun, 07 Sep 2014 06:37 PM (IST)

सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा और ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मैनपुरी [जासं]। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव ने रविवार को केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को झूठा और ठग तक कह डाला। बोले कि झूठ बोलकर और लोगों को बहकाकर उन्होंने चुनाव जीता है। एक भी वादा पूरा नहीं कर सके हैं।

मुलायम सिंह यादव मैनपुरी संसदीय क्षेत्र में सपा प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में कोसमा, किशनी और भोगांव में आयोजित जनसभाओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मोदी जैसा झूठ बोलने वाला नेता पूरे देश में कोई नहीं है। मोदी ने कहा था कि हर नौजवान को नौकरी देंगे। महंगाई कम करेंगे, लेकिन वह एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। महंगाई और बढ़ गई है। मुलायम ने कहा कि मोदी ने चीन के कब्जे से जमीन छुड़ाने की बात कही थी, लेकिन चीन ने और जमीन कब्जा ली है, एक भी समस्या का हल नहीं हो सका। इस बार मोदी को पता चल जाएगा। उन्होंने भाजपा को दंगा-फसाद कराने वाली पार्टी बताया। कहा कि महत्वपूर्ण एजेंसियों ने प्रदेश सरकार को आगाह किया है कि भाजपा की सूबे में दंगा कराने की साजिश है। क्योंकि दंगा-फसाद होने पर जनता सारी बात भूल जाती है और केवल दंगा याद रह जाता है। भाजपा के पास न तो कोई नीति है और न कार्यक्रम।

मैनपुरी सीट छोड़ने का कारण बताते हुए मुलायम ने कहा कि आजमगढ़ सीट छोड़ने के बाद हम वहां हार भी सकते थे। मुझे मैनपुरी की जनता पर विश्वास था, इसलिए मैनपुरी से इस्तीफा दिया। मैनपुरी को हम कभी नहीं छोड़ेंगे। यहां विकास के लिए खूब पैसा दिया है, यहां की जनता पर पूरा भरोसा है।

पढ़ें : तेजू के नामांकन में मैनपुरी में सपा ने दिखाई ताकत

पढ़ें : 'अच्छे दिन के वादे' पर ही आक्रामक होगी सपा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।