विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 29, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मेडिसन स्क्वायर गार्डन के कार्यक्रम से अभिभूत मोदी

By Edited By:
Published: Mon, 29 Sep 2014 01:42 PM (IST)Updated: Mon, 29 Sep 2014 08:26 PM (IST)

मेडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का धन्यवाद किया है। एमएसजी के मंच से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

न्यूयार्क। मेडिसन स्क्वायर गार्डन (एमएसजी) के कार्यक्रम के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने सभी का धन्यवाद किया है। एमएसजी के मंच से करीब 20 हजार लोगों को संबोधित करने के बाद मोदी ने ट्वीट के जरिये अपनी खुशी जाहिर की।

मोदी ने कार्यक्रम से अभिभूत होकर ट्वीट किया, 'एमएसजी का कार्यक्रम शानदार था। लोगों के साथ का यह विशेष अनुभव रहा।' मोदी ने कहा, 'भारतीय अमेरिकी समुदाय ने अपनी कड़ी मेहनत और मजबूत मान्यताओं के दम पर सम्मान पाया है। हमें उन पर गर्व है।' इससे पहले संबोधन के दौरान लोगों के उत्साह से भी मोदी अभिभूत दिखे। मोदी ने कहा, 'आपका मेरे प्रति बेहद प्रेम है। संभवत: किसी अन्य भारतीय नेता को ऐसा प्रेम नहीं मिला।'

अमेरिकी सीनेटरों का जीता दिल

मोदी ने केवल भारतीय अमेरिकियों का ही नहीं वहां के सीनेटरों का भी दिल जीत लिया। एमएसजी में मोदी के संबोधन के दौरान करीब 50 अमेरिकी सांसद उपस्थित थे। किसी ने मोदी को करिश्माई व्यक्तित्व वाला कहा तो किसी ने उनके शब्दों को प्रेरणादायी माना। सीनेटर हेनरी सी हैंक ने कहा, 'आज मैं समझ सकता हूं कि क्यों भारत के लोगों ने मोदी को चुना है।' एक अन्य सीनेटर पेटे ओलसोन ने कहा, 'मोदी के पास एक स्वप्न है और उसे पूरा करने की योजना भी।'

तुलसी गबार्ड ने भेंट की गीता

अमेरिकी कांग्रेस की एकमात्र हिंदू सांसद तुलसी गबार्ड ने मोदी से मुलाकात के दौरान गीता की प्रति भेंट की। प्रधानमंत्री से भेंट के बाद गबार्ड ने ट्वीट किया, 'जो गीता मैंने भेंट की है, वह मेरे पास बचपन से थी। वॉर जोन में ड्यूटी के दौरान यह मेरे साथ रही और संसद में शपथ लेते वक्त भी यह मेरे साथ थी।' तुलसी ने कहा कि यह भारत के प्रति उनके प्यार का प्रतीक है।

निकी हेली ने की मोदी से मुलाकात

साउथ कैरोलिना की भारतीय मूल की गवर्नर निकी हेली ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। दोनों के बीच ऑटोमोटिव, आईटी और एयरोस्पेस समेत अन्य सेक्टरों में आर्थिक विकास संबंधी मुद्दों पर चर्चा हुई। मोदी से मुलाकात के तुरंत बाद हेली ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा, 'प्रधानमंत्री मोदी के साथ रोमांचक मुलाकात हुई। हम साउथ कैरोलिना और भारत के बीच भागीदारी को लेकर आशान्वित हैं।'

पढ़े: मोदी के मुरीद हुए अमेरिकी सांसद, बताया 'रॉक स्टार'

मोदीमय हुआ अमेरिकी मीडिया

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।