विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

महाराष्ट्र विस चुनाव में मोदी और सोनिया होंगे स्टार प्रचारक

By Prajesh ShankarEdited By:
Published: Thu, 02 Oct 2014 01:19 PM (GMT+05:30)

महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 15 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित कई अन्य नेता पार्टी के स्टार प्रचारक होंगे। इस विधानसभा चुनाव में राज्य के आठ करोड़ मतदाता भाग लेंगे।

भाजपा ने इसके लिए नरेंद्र मोदी सहित अपने 54 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। जिसमें भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल हैं। भाजपा के स्टार प्रचारकों में बॉलीवुड स्टार और सांसद भी होंगे जिसमें हेमा मालिनी, परेश रावल, विनोद खन्ना और बाबुल सुप्रियो शामिल हैं।

राज्य चुनाव अधिकारी के मुताबिक कांग्रेस के स्टार प्रचारकों में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी, लोकसभा में पार्टी के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे, कनार्टक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरूदीन और अभिनेत्री नगमा शामिल हैं।

सीएम पद की साझेदारी की मांग राकांपा का 'गेमप्लान'

महाराष्ट्र चुनाव में मुस्लिम प्रत्याशियों की संख्या बढ़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।