विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 07, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फड़नवीस मंत्रिमंडल का विस्तार कल, शिवसेना को लेकर असमंजस की स्थिति

By Sanjeev TiwariEdited By:
Updated: Thu, 07 Jul 2016 11:27 AM (IST)

महाराष्ट्र मंत्रिमंडल का विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की चार दिन की रूस यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है।

News Article Hero Image

मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस कल अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल किया जाएगा। विस्तार 18 जुलाई से शुरू होने वाले मानसून सत्र तथा 10 जुलाई को फड़णवीस की चार दिन की रूस यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले हो रहा है। फड़णवीस सरकार में 19 कैबिनेट मंत्री और 10 राज्य मंत्री हैं।

बताया जा रहा है कि बीस महीने पुरानी फड़नवीस सरकार वरिष्ठ मंत्री एकनाथ खडसे के इस्तीफे के बाद खाली हुए मंत्री पदों को भरेगी। खडसे ने पिछले महीने भ्रष्टाचार के आरोपों के चलते इस्तीफा दे दिया था। उनके पास 10 विभाग थे जिन्हें फड़नवीस अस्थाई रूप से देख रहे थे।

अभी 14 मंत्री पद और भरे जाने हैं। यह स्पष्ट नहीं है कि क्या कल सभी खाली पद भरे जाएंगे। विस्तार में शिवसेना की भागीदारी के बारे में कोई जानकारी नहीं है। हाल में केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में अनदेखी की गई।

पढ़ेंः मोदी सरकार के एक अौर मंत्री अाज दे सकते हैं इस्तीफा