विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 15, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लड़कियों को देखकर बीच सड़क पर करता था गंदी हरकत, पुलिस ने कुछ यूं ली खबर

By Monika minalEdited By:
Updated: Fri, 15 Jul 2016 02:32 PM (IST)

मुंबई में दो लड़कियों का सामना एक ऐसे शख्‍स से हुआ जो उन्‍हें देख घटिया हरकत कर रहा था। पर इसका जवाब इन लड़कियों ने काफी बहादुरी से दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। मुंबई में सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर दो लड़कियों ने खुद की सुरक्षा तो की ही साथ ही घटिया हरकत करने वाले अपराधी को भी गिरफ्तार करा दिया। सोशल मीडिया सिर्फ नेटवर्क बनाने और फोटो शेयरिंग के लिए नहीं है बल्कि इसे सुरक्षा और सहयोग के रूप में भी उपयोग किया जा सकता है।

मुंबई पुलिस ट्विटर पर काफी सक्रिय होती है। वह भी अपने इंटरटेनमेंट के लिए नहीं बल्कि ट्विटर हैंडल से न केवल लोगों को जागरुक किया जाता है, और ट्विटर पर होने वाली शिकायतों पर भी तुरंत कार्रवाई की जाती है।

मंगलवार को मुंबई में दो लड़कियों के साथ काफी अजीब वाकया जो काफी शर्मनाक भी था। इस घटिया हरकत का जवाब लड़कियों ने सोशल मीडिया के जरिए दिया। ये लड़कियां ऑटो से जा रही थीं तभी एक बाइक सवार को इन्होंने पीछा करते हुए देखा। बाइक चलाते हुए यह शख्स लड़कियों की तरफ देख रहा था और साथ में हस्तमैथुन कर रहा था। इन लड़कियों ने घबराने और डरने के बजाए उसकी इस गंदी हरकत को कैमरे में कैप्चर कर लिया और मुंबई पुलिस के ट्विटर हैंडल पर ट्विट कर दिया।

हवस की भूखी इस महिला टीचर ने बनाए पांच छात्रों से शारीरिक संबंध

पुलिस ने तुंरत इस पर एक्शन लिया और तीन घंटे के अंदर इस शख्स को ढूंढ निकाला। फोटो के अलावा लड़कियों ने उस शख्स की बाइक का नंबर भी नोट कर लिया था। जिसके आधार पर पुलिस ने आरटीओ विवरण के जरिए इस शख्स को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान बांद्रा में रहने वाले 35 साल के रियास लियाकत कुरैशी के रूप में हुई है।

दलित महिला के मंदिर में जाने से खफा पुजारिन ने धो डाला मंदिर

पिछले साल भी ऐसा ही शर्मनाक वाकया सामने आया था, गोपाल बाल्मीकि नाम के एक व्यक्ति पर अमेरिकी महिला के सामने ऐसी हरकत करने के आरोप लगे थे। हालांकि गोपाल ने इन आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया था।