विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शाह ने मनमोहन को बताया 'मौनी बाबा', कहा- की थींं मोदी से ज्‍यादा यात्राएं

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Sun, 21 Aug 2016 08:10 AM (IST)

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुुए पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को मौनी बाबा कहकर पुकारा। शाह ने कहा कि मनमोहन ने मोदी से अधिक विदेश यात्राएं की थीं।

News Article Hero Image

पणजी (आइएएनएस)। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ढाई साल के अपने कार्यकाल में उतनी विदेश यात्राएं नहीं कीं हैं जितनी उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह ने की थीं। इसके बाबजूद मोदी शासनकाल में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मानजनक स्थान हासिल हुआ है।

गोवा में पार्टी के बूथ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, 'कमलनाथ ने एक बयान दिया था कि मोदी जी बार-बार विदेश जाते हैं। कमलनाथ तथ्यों से परिचित नहीं हैं। मनमोहन सिंह और मोदी के ढाई साल के शासनकाल में मोदी की अपेक्षा मनमोहन सिंह कहीं ज्यादा अवसरों पर विदेश गए थे। कमलनाथ यह नहीं जानते, उन्हें दोष नहीं दिया जा सकता, क्योंकि हमारे पूर्व प्रधानमंत्री मौनी बाबा थे।

'संप्रग सरकार के प्रधानमंत्री की कार्यशैली पर तंज कसते हुए शाह ने कहा, 'जब वह (मनमोहन सिंह) विदेश जाते थे तो किसी को पता नहीं चलता था। न ही भारत में और न ही विदेश में उनकी विदेश यात्राओं के बारे में किसी को पता चलता था। वह सिर्फ अंग्रेजी की इबारत लिखे हुए दो पेज लेकर जाते थे। उन दो कागजों में छपी हुई इबारत पढ़कर भारत लौट आते थे। कभी-कभी दोनों कागज आपस में बदल जाते थे तो वह इंडोनेशिया में मलेशिया के बारे में और मलेशिया में इंडोनेशिया के बारे में पढ़ आते थे।

कश्मीरी युवाओं का भला लैपटॉप से तो हो सकता है हाथों में पत्थर से नहीं: राजनाथ

जब से नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने हैं, वह जब भी विदेश जाते हैं चाहे वह नेपाल, भूटान, (श्री) लंका, चीन, अमेरिका, इंग्लैंड या फ्रांस हो, हजारों लोग उनके स्वागत के लिए तैयार रहते हैं। इसलिए सभी को पता चल जाता है कि मोदी कब यात्रा करते हैं। नरेंद्र भाई ने दो सालों में भारत को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर सम्मान का स्थान दिलवाया है। कमलनाथ जी, अगर आपको इसका अहसास नहीं है तो कोई बात नहीं। जब प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र को हिंदी में संबोधित करते हैं तो भारतीयों का सीना गर्व से फूल जाता है।'

2017 के विस चुनाव तैयार करेंगे आम चुनाव का आधार : शाह

कश्मीर में थम नहीं रहा हिंसा का दौर, पैलेट गन से एक नौ वर्षीय बच्चा घायल