विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी के साथ आए मनमोहन के सौतेले भाई

By Edited By:
Updated: Sat, 26 Apr 2014 10:48 AM (IST)

चुनाव प्रक्रिया के बीच कांग्रेस और खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक करारा झटका लगा है। उनके सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली अपने कई साथियों के साथ भाजपा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

अमृतसर [जासं]। चुनाव प्रक्रिया के बीच कांग्रेस और खुद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को एक करारा झटका लगा है। उनके सौतेले भाई दलजीत सिंह कोहली अपने कई साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उनका भाजपा में प्रवेश नरेंद्र मोदी और अरुण जेटली की मौजूदगी में अमृतसर में आयोजित रैली के मंच पर हुआ। मंच पर मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल समेत अकाली दल के अन्य नेता भी मौजूद थे। बादल ने ही कोहली के भाजपा में शामिल होने का एलान किया। ज्ञात हो कि एक दिन पहले ही मनमोहन सिंह ने कहा था कि देश में मोदी की कहीं कोई लहर नहीं और जो भी लहर है वह मीडिया की बनाई हुई है।

दलजीत सिंह का स्वागत करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि डा. मनमोहन सिंह के भाई भाजपा में शामिल हो गए हैं। उनके साथ आने से हमें और ताकत मिलेगी। भाजपा में शामिल होने के बाद खून का रिश्ता बन जाता है। हमें उम्मीद है कि हम उनके भरोसे को पूरा करने में सफल रहेंगे। दलजीत सिंह राजनीतिक तौर पर सक्रिय शख्स नहीं हैं, लेकिन भाजपा में उनके शामिल होने से कांग्रेस और स्वयं प्रधानमंत्री के सामने असहज स्थिति पैदा हो गई है।

दलजीत सिंह के भाजपा में शामिल होने पर उनके बड़े भाई सुरजीत सिंह ने हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि मैं यह जानकर स्तब्ध हूं कि मेरा भाई भाजपा में शामिल हो गया है। प्रधानमंत्री के भाई के इस फैसले से भाजपा-अकाली दल गठबंधन को कांग्रेस पर राजनीतिक हमले करने की और ताकत मिलेगी। अमृतसर सीट से भाजपा के अरुण जेटली का मुकाबला कांग्रेस केकैप्टन अमरिंदर सिंह से है। अमृतसर पंजाब में आयोजित मोदी की पांच रैलियों का आखिरी पड़ाव था।

पढ़ें: मानमोहन भूलें, मैं नहीं भूलूंगा नमक का कर्ज: मोदी