विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सोनिया गांधी को पीएम मोदी ने दी जन्मदिन की बधाई

By anand rajEdited By:
Updated: Tue, 09 Dec 2014 11:48 AM (IST)

आज कांग्रेस अध्‍यक्षा और यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी का जन्मदिन है। वो 68 वर्ष की हो गईं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई। प्रधानमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बधाई दी।हालांकि सोमवार को सोनिया गांधी ने छत्‍तीसगढ़ में हुए नक्‍सली हमले और शुक्रवार को श्रीनगर में

News Article Hero Image

नई दिल्ली। आज कांग्रेस अध्यक्षा और यूपीए प्रमुख सोनिया गांधी का जन्मदिन है। वो 68 वर्ष की हो गईं। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई। प्रधानमंत्री ने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर बधाई दी।हालांकि सोमवार को सोनिया गांधी ने छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमले और शुक्रवार को श्रीनगर में हुए आतंकी हमले के बाद कार्यकर्ताओं से उनका जन्मदिन न मनाने का अनुरोध किया है।

मंगलवार की सुबह मोदी ने पहले ट्विटर पर झारखंड और जम्मू कश्मीर के वोटर्स से वोट डालने की अपील की। इसके बाद उन्होंने ट्वीट करते हुए सोनिया गांधी को जन्मदिन की बधाई दी। मोदी ने अपनी ट्वीट में लिखा कि भगवान सोनिया को लंबी उम्र दें और उनका स्वास्थ्य भी बेहतर रखें।

पढ़ेंः नक्सली-आतंकी हमलों से आहत सोनिया नहीं मनाएंगी जन्मदिन

पढ़ेंः झारखंड की कोयला खदानों पर भाजपा की नजरः सोनिया