विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 12, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिखाई बेटी और कर दिया बेटे को विदा

By Edited By:
Updated: Thu, 12 Dec 2013 12:57 AM (IST)

विकलांग युवक को शादी का ख्वाब दिखाया और फिर पूरे विधि-विधान से उसका विवाह कराया गया। जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया तो युवक और उसके परिवार के होश उड़ गए। क्योंकि दुल्हन के लिबास में लड़की की जगह निकला लड़का।

News Article Hero Image

लखीमपुर खीरी, [राकेश मिश्रा]। विकलांग युवक को शादी का ख्वाब दिखाया और फिर पूरे विधि-विधान से उसका विवाह कराया गया। जब वह अपनी नई नवेली दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया तो युवक और उसके परिवार के होश उड़ गए। क्योंकि दुल्हन के लिबास में लड़की की जगह निकला लड़का।

इस परिवार के सपनों को चकनाचूर करने वाले एक जालसाज ने साथी के साथ मिलकर विकलांग युवक की शादी कराने के एवज में उससे पचास हजार रुपये ठग लिए। पीड़ित परिवार ने कन्नौज जिले की सदर कोतवाली में चार दिसंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस दुल्हन के वेश में आए किशोर को हिरासत में लिया है। मामला, लखीमपुर जिले के फूलबेहड़ का होने के नाते अब आगे की विवेचना फूलबेहड़ पुलिस कर रही है।

पढ़ें: ..जब दारूबाज दूल्हे को देख लड़की ने विवाह से किया इंकार

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के ग्राम फत्तेपुर निवासी उत्तम सिंह कन्नौज जिले में मजदूरी करने गया था। वहां पर उसकी मुलाकात थाना सदर क्षेत्र के ग्राम बरका निवासी विकलांग बब्लू पुत्र सुखवासी लाल यादव से हुई। बब्लू ने उत्तम सिंह से कहा कि वह उसकी शादी करा दे।

उत्तम सिंह ने बताया कि पैसे खर्च करने होंगे, शादी हो जाएगी। बब्लू को लेकर उत्तम सिंह फूलबेहड़ थाना क्षेत्र ग्राम मिदनिया निवासी रामलखन यादव के यहां आया। रामलखन की पुत्री से उसकी मुलाकात कराई गई। बब्लू ने शादी की हामी भर दी। रामलखन यादव के 50 हजार रुपये मांगने पर उसने शादी के दिन यह धनराशि देने की बात कही।

दो दिसंबर को तय तारीख पर बब्लू की बाकायदा शादी हुई। रामलखन ने दिखाया अपनी पुत्री को था, लेकिन उसके स्थान पर अपने नाबालिग 14 वर्ष के पुत्र को दुल्हन की तरह सजाकर उसके साथ भेज दिया। यह मामला कन्नौज पहुंचने पर खुला। थानाध्यक्ष फूलबेहड़ रामऔतार यादव ने बताया कि रामलखन यादव और उत्तम सिंह ने आधे-आधे रुपये बांट लिए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर