विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मंगलयान के लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश का दिन करीब

By Edited By:
Updated: Mon, 15 Sep 2014 08:06 PM (IST)

मंगलयान के मंगल कक्षा में प्रवेश का दिन करीब आ गया है। मंगल अभियान पर गया भारतीय यान 24 तारीख को लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा। भारतीय अंतरिक्ष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

बेंगलूर। मंगलयान के मंगल कक्षा में प्रवेश का दिन करीब आ गया है। मंगल अभियान पर गया भारतीय यान 24 तारीख को लाल ग्रह की कक्षा में प्रवेश करेगा।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) के अधिकारी ने बताया कि मंगलयान 24 सितंबर को सुबह साढ़े सात बजे मंगल की कक्षा में प्रवेश करेगा। इसरो के विज्ञान सचिव वी. कोटेश्वर ने कहा कि कक्षा में प्रवेश के समय यान मंगल की सतह से 423 किमी और धरती से 21.5 करोड़ किमी (रेडियो दूरी) की दूरी पर होगा। मार्स ऑर्बिटर मिशन (एमओएम) की 450 करोड़ रुपये की महत्वाकांक्षी परियोजना को पांच नवंबर, 2013 को श्रीहरिकोटा से लांच किया गया था। अगर अभियान सफल रहा तो भारत अपने पहले प्रयास में ही सफल मंगल अभियान संचालित करने वाला पहला देश होगा। इसी के साथ भारत लाल ग्रह में प्रवेश करने वाला पहला एशियाई देश भी होगा। अमेरिका के नासा, रूस की रसियन फेडरल स्पेस एजेंसी और यूरोप की यूरोपियन स्पेस एजेंसी के बाद इसरो सफल मंगल अभियान संचालित करने वाला चौथा अतंरिक्ष अनुसंधान संस्थान होगा।

पढ़ें: मंगलयान को कक्षा में स्थापित करने के लिए भारत तैयार