यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
कांग्रेस, भाजपा के कहे में न आए जनता: मायावती
नई दुनिया ब्यूरो, मुरैना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में एक चुनावी सभा में कांग्रेस व भारतीय जनता प ...और पढ़ें

नई दुनिया ब्यूरो, मुरैना। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती ने मंगलवार को मध्य प्रदेश के मुरैना में एक चुनावी सभा में कांग्रेस व भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस बिना घोषणा किए हुए अपने युवराज (राहुल गांधी) को व भाजपा गोधरा में दंगे कराने वाले को देश का प्रधानमंत्री बनाना चाहती है। दोनों ही देश के लिए घातक हैं। जनता इन दलों के बहकावे में आने से बचे।
तय कार्यक्रम से करीब 48 मिनट देरी से यहां पहुंचीं मायावती ने कहा कि भाजपा व कांग्रेस सरकार बनाने के बाद अपने घोषणा पत्र के आधे बिंदुओं को भी पूरा नहीं करते। बसपा घोषणा पत्र नहीं बनाती, बल्कि काम करने में विश्वास रखती है।
उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे देश में बसपा अपने बलबूते पर चुनाव लड़ रही है। किसी भी दल से समझौता नहीं किया है। इसलिए बसपा को जिताकर केंद्र में भेजें, ताकि कोई सरकार बगैर उनकी मदद के न बने। इससे सर्वजन की समस्याओं को हल कराने में अधिक आसानी होगी।

