विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 27, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मिग 21 क्रैश, पायलट की हुई मौत

By Edited By:
Updated: Tue, 27 May 2014 05:15 PM (IST)

भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान [मिग-21] मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले से 45 किलोमीटर दूर मरहामा गांव के समीप मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया।

News Article Hero Image

श्रीनगर। भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान [मिग-21] मंगलवार को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले में क्रैश हो गया। इस हादसे में लड़ाकू विमान के पायलट की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि अनंतनाग जिले से 45 किलोमीटर दूर मरहामा गांव के समीप मिग-21 लड़ाकू विमान क्रैश हो गया। एयरफोर्स के अधिकारियों ने बताया कि घटना स्थल के समीप पायलट के डेड बॉडी भी मिला है। सेना, वायुसेना और राज्य पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है और दुर्घटना की जांच-पड़ताल में जुटी है।

पढ़ें: विमान हादसों के चुभते सवाल