विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 21, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

शुक्रवार को घटेगी यह खगोलिय घटना जब आसमान में दिखाई देगा "मिनी मून"

By Kamal VermaEdited By:
Updated: Thu, 21 Apr 2016 07:30 PM (IST)

एक अनोखी खगोलीय घटना के तहत शुक्रवार को पूरा चांद सबसे छोटे आकार में दिखेगा। इस तरह की अद्भुत घटना 15 साल में एक बार ही घटती है।

News Article Hero Image

कोलकाता (राज्य ब्यूरो)। एक अनोखी खगोलीय घटना के तहत शुक्रवार को पूरा चांद सबसे छोटे आकार में दिखेगा। इस तरह की अद्भुत घटना 15 साल में एक बार ही घटती है। हालांकि दिन में होने के कारण लोग इसे देख नहीं सकेंगे। कोलकाता के एमपी बिरला प्लेनेटोरियम के निदेशक देवी प्रसाद दुआरी ने बताया कि इस खगोलीय घटना को मिनी मून कहा जाता है। शुक्रवार को दिनभर मिनी मून जैसा नजारा रहेगा। रात में मिनी मून के दृश्य की हल्की छाया देखने को मिलेगी।

उन्होंने बताया कि इस दिन चंद्रमा पृथ्वी से सबसे ज्यादा दूरी पर होगा इसलिए यह सबसे छोटे आकार में दिखाई देगा। चंद्रमा पृथ्वी से चार लाख छह हजार 350 किलोमीटर दूर होगा। गुरुवार रात 9.35 बजे के बाद ही यह पृथ्वी से दूर चला जाएगा। चंद्रमा पृथ्वी से करीब तीन लाख 84 हजार किलोमीटर दूर है। दुआरी के मुताबिक, अगली बार 10 दिसंबर, 2030 को चंद्रमा पृथ्वी से शुक्रवार के मुकाबले ज्यादा दूर होगा।

शनि के चांद पर फुहारों का राज खोला विज्ञानियों ने

अब धरती पर मिलेंगी चांद और मंगल जैसे ग्रहों की सब्जियां

धरती पर होने वाली बारिश को प्रभावित करता है चंद्रमा का घटता और बढ़ता आकार