विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नाबालिग ही था सबसे बड़ा दरिंदा, इसकी करतूत पढ़ कांप जाएंगे आप

By Edited By:
Updated: Thu, 11 Jul 2013 08:59 AM (IST)

पुलिस के आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिग आरोपी ने ही युवती के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी की। उसने न सिर्फ युवती से दो बार दुष्कर्म किया बल्कि उसके संवेदनशील और आंतरिक अंगों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जो उसकी मौत का कारण बना।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। पुलिस के आरोप पत्र के अनुसार, नाबालिग आरोपी ने ही युवती के साथ सबसे ज्यादा दरिंदगी की। उसने न सिर्फ युवती से दो बार दुष्कर्म किया बल्कि उसके संवेदनशील और आंतरिक अंगों को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया जो उसकी मौत का कारण बना।

दिल्ली गैंगरेप से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

राजू का राम सिंह पर कुछ पैसा बकाया था, जिसे लेने के लिए वह वारदात वाले दिन 16 दिसंबर की सुबह राम सिंह के आरकेपुरम सेक्टर तीन स्थित रविदास कैंप आया था। दोपहर में उसने राम सिंह के घर पार्टी रखी थी। जहां इन दोनों के अलावा मुकेश सिंह, अक्षय ठाकुर, विनय शर्मा व पवन गुप्ता ने मांस खाए व शराब पी। शाम को सभी छह आरोपी स्कूल बस में सवार होकर मौज मस्ती के लिए निकले थे। नाबालिग परिचालक की सीट पर बैठा था और मुकेश बस चला रहा था।

दिल्ली गैंगरेप के आरोपी विनय को जेल में दिया गया जहर

कैंप से निकलते ही नाबालिग ने आरकेपुरम सेक्टर चार के पास आवाज लगाकर संगम विहार निवासी फल विक्रेता रामाधार सिंह को बस में बैठा लिया। उसका मोबाइल फोन व 11 सौ रुपये लूटने के बाद बस से उतार दिया। इसके बाद उसने मुनिरका बस स्टॉप के पास युवती व उसके दोस्त को द्वारका जाने की झूठी बात कह बस में बैठा लिया था। दोनों के बस में घुसते ही उसने अंदर से दरवाजा बंद कर दिया था। बाद में वही युवती के बाल पकड़ घसीटते हुए गेट तक ले गया।

राम सिंह व अक्षय ने जानवरों की तरह पीड़िता को काटा था

दिल्ली गैंगरेप के आरोपी को चाहिए दूध, फल व अखबार

चलती बस से युवती व उसके दोस्त को नीचे फेंक दिया गया था। घटना के पांचवें दिन 21 दिसंबर को पुलिस ने नाबालिग आरोपी को आनंद विहार बस अड्डे के पास से दबोच लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने युवती का एटीएम कार्ड, रामाधार सिंह का मोबाइल व 11 सौ रुपये बरामद किए थे।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर